मिजोरम में बोले राहुल गांधी- एमएनएफ और जेडपीएम की बदौलत मिजोरम में बीजेपी अपना पैर जमाना चाहती है

सैयद मोजिज इमाम

नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 2 दिन के मिजोरम दौरे के बाद बीजेपी और आरएसएस पर निशाना सदा है राहुल गांधी का आरोप है की मिजोरम में भाजपा अपना पैर जमाना चाहती है जिसके लिए मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) और जोरम पीपल्स मूवमेंट (जेडपीएम) का इस्तेमाल कर रही है राहुल गांधी ने आईजोल में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि ये दल भाजपा और आरएसएस की मुखौटा पार्टियां हैं, जिनकी मदद से भाजपा राज्य में घुसने का प्रयास कर रही है।

राहुल गांधी वादा किया है कि कांग्रेस सरकार बनने पर मिजोरम में 2,000 रु प्रति माह वृद्धावस्था पेंशन दी जाएगी। गैस सिलेंडर 750 रु में मिलेगा। उद्यमियों के लिए आर्थिक सशक्तिकरण होगा।

राहुल गांधी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव मिजोरम के विचार की रक्षा के लिए है। मिजोरम में नशा बढ़ रहा है, इसका बड़ा कारण युवाओं में बेरोजगारी है। कांग्रेस मिजोरम के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करेगी। कांग्रेस का उद्देश्य मिजोरम का समग्र विकास करना है।

राहुल गांधी राहुल गांधी ने कांग्रेस शासित राज्यों की सामाजिक कामों की तारीफ की और कहां की सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम कर्नाटक में बहुत ही अच्छा चल रहा है वहीं राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम के तहत25 लाख रु तक का उपचार मुफ्त किया जा रहा है। राजस्थान की स्वास्थ्य नीति दुनिया में सबसे अच्छी स्वास्थ्य नीतियों में से एक है। छत्तीसगढ़ में किसानों और एमएसएमई का कल्याण किया जा रहा है। कांग्रेस सरकारें राज्यों में इन विभिन्न मॉडलों को विकसित कर रही हैं और केंद्र में कांग्रेस सरकार बनने पर इन योजनाओं का देश में विस्तार किया जाएगा।

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस मिजोरम, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जीत दर्ज करने जा रही है। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस सरकार के काम को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। इन राज्यों में भाजपा के खिलाफ भारी विरोध है।

मणिपुर हिंसा पर राहुल गांधी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने आज तक मणिपुर का दौरा क्यों नहीं किया? मणिपुर में कई महीनों से हिंसा चल रही है और सरकार का इस पर कोई नियंत्रण नहीं है