राजस्थान विधान सभा कैलेण्डर 2026 का विमोचन कैलेण्डर राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् की 150वीं जयन्ती को है समर्पित

Rajasthan Legislative Assembly Calendar 2026 released; calendar dedicated to the 150th birth anniversary of the national song Vande Mataram

जी एन भट्ट

जयपुर : राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को विधान सभा में राजस्थान विधान सभा के वार्षिक कैलेण्डर 2026 का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर श्री देवनानी ने बताया कि वर्ष 2026 का यह कैलेण्डर भारत के स्वतन्त्रता संग्राम का आव्हान करने वाले राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् की 150 वीं जयन्ती को समर्पित किया गया है। इसमें राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् की ऐतिहासिक पृष्ठ भूमि से संबंधित घटनाओं एवं विवरण तथा इस राष्ट्रीय गीत के रचियता श्री बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय सहित अन्य महापुरुषों के चित्रों को दर्शाया गया है। उन्होंने बताया कि इन महापुरुषों के आदर्श जन जन के प्रेरणा स्त्रोत है।

श्री देवनानी ने बताया कि इससे पूर्व विधान सभा के राजनैतिक आख्यान संग्रहालय में वन्दे मातरम् गैलेरी भी स्थापित की गई है । जिसका अवलोकन कर लोग मुक्त कंठ से इसकी प्रशंसा कर रहे है।

इस अवसर पर विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री भारत भूषण शर्मा और विशिष्ट सहायक श्री के. के. शर्मा भी मौजूद थे।