राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष देवनानी ने मध्य प्रदेश विधान सभा स्पीकरऔर मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की

Rajasthan Legislative Assembly Speaker Devnani paid a courtesy call on Madhya Pradesh Legislative Assembly Speaker and Chief Minister

रविवार दिल्ली नेटवर्क

जयपुर/भोपाल : राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और मध्य प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर से मध्य प्रदेश विधान सभा में शिष्टाचार मुलाकात की और दोनों नेताओं को राजस्थान विधानसभा द्वारा प्रकाशित नवाचारो के दो वर्ष, विधान सभा की दैनंदिनी तथा अपनी सनातन संस्कृति की अटल दृष्टि पुस्तक भेंट की ।

इस अवसर पर विभिन्न संसदीय परंपराओं, विधायी कार्यप्रणाली को लेकर सार्थक चर्चा हुई। बैठक के दौरान दोनों राज्यों की विधानसभाओं के कार्य संचालन, सदन की कार्यकुशलता बढाने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी निर्णय प्रक्रिया को और मजबूत करने के विषयों पर विचार-विमर्श किया।

श्री देवनानी ने मध्य प्रदेश विधानसभा के अनुभवों और नवाचारों की सराहना करते हुए कहा कि राज्यों के बीच इस प्रकार का संवाद लोकतांत्रिक व्यवस्था को और सशक्त बनाता है। वहीं श्री तोमर ने राजस्थान विधानसभा की कार्यशैली और उपलब्धियों की प्रशंसा की तथा आपसी सहयोग को आगे बढ़ाने पर बल दिया।

मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव ने भी इस शिष्टाचार मुलाकात को सकारात्मक बताते हुए कहा कि इस तरह की बैठकों से राज्यों के बीच विकासात्मक दृष्टिकोण साझा करने और सुशासन के बेहतर मॉडल अपनाने में मदद मिलती है।