राजस्थान संस्था संघ द्वारा 30 मार्च को नई दिल्ली के एलटीजी सभागृह मण्डी हाऊस में 77 वें राजस्थान स्थापना दिवस का भव्य आयोजन

Rajasthan Sanstha Sangh organized a grand celebration of 77th Rajasthan Foundation Day on 30th March at LTG Auditorium, Mandi House, New Delhi

उत्कृष्ट कार्यों के लिए दस प्रतिभाओं का होगा सम्मान

डॉ एस के सरीन को चिकित्सा, के सी मालू को कला संस्कृति, के के गुप्ता को समाज सेवा और स्वच्छता, नरसी कुलरिया को उद्योग व्यवसाय, डॉ प्रेम भण्डारी को संगीत,पुरूषोत्तम दिवाकर को मीडिया, भरत चंद्र शर्मा को साहित्य,गोविन्द पारीक को जनसंपर्क, परवीन मिर्जा को महिला उद्यमिता और अश्विनी विश्नोई को खेलकूद क्षेत्र में दिए जायेंगे पुरस्कार अवार्ड

नीति गोपेन्द्र भट्ट

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रवासी राजस्थानियों का फेडरेशन और अम्ब्रेला ऑर्गेनाइजेशन राजस्थान संस्था संघ द्वारा सोमवार 30 मार्च को नई दिल्ली के मण्डी हाऊस स्थित एलटीजी (लिटिल थियेटर ग्रुप) सभागृह में 77 वें राजस्थान स्थापना दिवस का भव्य आयोजन किया जायेगा।

संस्था के अध्यक्ष नवरत्न अग्रवाल बीकानेरवाला ने बताया कि केंद्रीय कानून मन्त्री अर्जुन राम मेघवाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समारोह की मुख्य अतिथि होंगी । समारोह के विशिष्ट अतिथि पाली राजस्थान के सांसद, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और वन नेशन वन इलेक्शन संसदीय संयुक्त समिति के अध्यक्ष पी पी चौधरी, दिल्ली के सांसद योगेन्द्र चंदौलिया, प्रवीण खण्डेलवाल,दिल्ली प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष आदेश गुप्ता और भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम जाजू होंगे जबकि समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी श्याम सुंदर अग्रवाल तथा स्वागताध्यक्ष डॉ एस के चांडक होंगे ।

उत्कृष्ट कार्यों के लिए दस प्रतिभाओं का होगा सम्मान

संस्था के महासचिव चन्द्र शेखर मिश्रा ने बताया कि समारोह में कला और संस्कृति , साहित्य लेखन, मीडिया, खेलकूद, महिला उद्यमिता, कलाकारों, उद्योग एवं व्यवसाय, समाज सेवा आदि विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों कला मर्मज्ञ के सी मालू को कला संस्कृति, जाने माने चिकित्सक डॉ एस के सरीन को चिकित्सा, स्वच्छता ब्राण्ड एम्बेसेडर के के गुप्ता को समाज सेवा और स्वच्छता, जाने माने आर्किटेक्ट्स नरसी कुलरिया को उद्योग व्यवसाय, विख्यात गजल गायक डॉ प्रेम भण्डारी को संगीत,सुप्रसिद्ध फोटो जर्नलिस्ट पुरूषोत्तम दिवाकर को मीडिया, साहित्य मनीषी भरत चंद्र शर्मा को साहित्य,राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के विशेषाधिकारी गोविन्द पारीक को जनसंपर्क, राजस्थानी लोक गायिका परवीन मिर्जा को महिला उद्यमिता और अन्तर्राष्ट्रीय गोल्ड मेडल विजेता महिला पहलवान अश्विनी विश्नोई को खेलकूद के क्षेत्र में दिए जायेंगे पुरस्कार अवार्ड*

संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष के के नरेड़ा ने बताया कि इस मौके पर हिमांक एंड टीम, मुद्रा डांस स्टूडियों , कला स्मृति अकादमी (रोशमी मजूमदार) एवं ललिता स्वामी द्वारा मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएगी।

नरेड़ा ने बताया कि राजस्थान संस्था संघ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रवासी राजस्थानियों की सबसे पुरानी फेडरेशन और एम्ब्रेला ऑर्गेनाइजेशंन है। संस्था को सर्व प्रथम देश में राजस्थान स्थापना दिवस मनाने की परम्परा को शुरू करने का क्षेय है । राजस्थान संस्था संघ के बाद राजस्थान सरकार ने भी इसे प्रतिवर्ष मनाना शुरू किया। राजस्थान संस्था संघ अपनी स्थापना का 53 वाँ स्वर्ण जयंती वर्ष मना रही है ।