15 अक्टूबर को आयोजित होगी राजस्थानी अकादमी की 30वीं राजस्थानी लोक नृत्य प्रतियोगिता

रविवार दिल्ली नेटवर्क

15 अक्टूबर को नई दिल्ली के कॉपरनिकस मार्ग स्थित कमानी ऑडिटोरियम में राजस्थानी अकादमी की 30वीं राजस्थानी लोक नृत्य प्रतियोगिता और 8वीं पेंटिंग प्रतियोगिता तथा छठा सुभाष लखोटिया श्रवण कुमार पुरस्कार समारोह आयोजित होंगा

नई दिल्ली : दिल्ली की प्रमुख संस्था राजस्थानी अकादमी 30वीं राजस्थानी लोक नृत्य प्रतियोगिता और 8वींपेंटिंग प्रतियोगिता शनिवार 15 अक्टूबर को नई दिल्ली के कॉपरनिकस मार्ग स्थित कमानी ऑडिटोरियम मेंआयोजित कर रही है।

संस्था के अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने बताया कि राजस्थानी अकादमी की स्थापना 32 वर्ष पूर्व जाने माने करसलाहकार स्वर्गीय राम निवास लखोटिया ने की थी। अकादमी भारत की राजधानी में इस तरह के आयोजनकर राजस्थानी कला और संस्कृति को बढ़ावा दे रही है।

कोरोना के पिछलें दो साल को छोड़कर नृत्य प्रतियोगिता हर साल आयोजित किया जाता है।

संस्था की संयोजक सुमन माहेश्वरी ने बताया कि इस वर्ष राजस्थानी लोकनृत्य प्रतियोगिता में दिल्ली औरएनसीआर के 27 स्कूल के 250 से अधिक विद्यार्थी भाग लेंगे।

आयोजक सुशील बिहानी ने बताया कि कई स्कूलों से 150 से अधिक पेंटिंग पहले ही प्राप्त हो चुकी हैं। शो मेंविजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।