आरसीबी के सामने आईपीएल खिताब बरकरार रखने की मुश्किल चुनौती

RCB face a tough challenge to retain the IPL title

  • हैदराबाद के खिलाफ मैच से आरसीबी करेगी अपने अभियान का आगाज
  • विस्फोटक इशान, अभिषेक व हेड की त्रिमूर्ति है हैदराबाद की ताकत है

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट के सबसे कामयाब बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली के दम पर 2025 में 18 बरस के लंबे अंतराल के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पहली बार खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) के सामने 2026 के संस्करण में खिताब बरकरार रखने की मुश्किल चुनौती है। आरसीबी को अब आदित्य बिड़ला और टाइम्स ऑफ इंडिया के कंस्टोरटियम ने 16, 660 करोड़ रुपये में खरीदा है। आरसीबी टीम के सामने अपने नए मालिकों की उम्मीदों पर खरा उतरने की चुनौती होगी। रजत पाटीदार की अगुआई वाली आरसीबी 2026 आईपीएल में अपने अभियान का आगाज अपने घर बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहले गेंद से ही दे दनादन में यकीन करने वाली शुरू के मैचों में विस्फोटक इशान किशन, अभिषेक शर्मा और ट्रेविज हेड की सलामी जोड़ी से सज्जित दो बार खिताब जीतने वाली सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शनिवार को मैच खेल कर करेगी। इशान, अभिषेक व हेड जैसे विस्फोटक बल्लेबाजी की त्रिमूर्ति है हैदराबाद की ताकत है।

आरसीबी आरसीबी को जीत के साथ आगाज करना है तो पिछले सीजन के अपने सबसे कामयाब गेंदबाज 22 विकेट चटकाने वाले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की मौजूदगी में सदाबहार अनुभवी स्विंग तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पर निर्भर करेगी। बाएं हाथ केस्पिन ऑलराउंडर क्रुणाल पांडया और लेगस्पिनर सुयश शर्मा के साथ भुवनश्वर कुमार , जैकब डफी , रसिक सलाम शेख, मंगेश यादव के साथ पर निर्भर करेगी । आरसीबी को अपनी गेंदबाजी मजबूत करनीइहैउतो फिर उसे ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड को एकादश में शामिल करने के लिए जैकब बैथल को बाहर रखने का मुश्किल फैसला करना पड़ेगा

एक दिलचस्प बात यह है कि आरसीबी को पिछले सीजन में सबसे ज्यादा 22 विकेट चटकाने वाले फिट होने में जुटे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की कमी अखरेगी। वही सनराइजर्स हैदराबाद भी ऑस्ट्रेलियाई कप्तान तेज गेंदबाज पैट कमिंस के बिना उतरेगी जो कि अभी भी फिट होने में जुटे होने के कारण उसे शुरू के चरण के लिए उपलब्ध नहीं है। साथ ही एक जैक एडवडर्स के चोट के चलते हटने से उनकी जगह इंग्लैंड के डेविड पेन को आरसीबी ने जोड़ा है। आरसीबी के 2025 में खिताब जीतने के बाद जश्न में मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत के बाद इस बार उनके सम्मान में आईपीएल मे चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोई उदघाटन समारोह नहीं होगा।

आरसीबी को 2025 में खिताब जिताने में विराट कोहली ने उसके लिए 15 मैचों में आठ अर्द्धशतक सहित सबसे ज्यादा कुल 657 रन बना कर 8661 रन बनाए हैं। साथ ही आरसीबी के भुवनेश्वर कुमार ने 190 मैच खेल दो बार पांच विकेट चटकाने सहित 198 चटका आईपीएल में युजवेंद्र चहल (221 विकेट) के बाद दूसरे सबसे कामयाब गेंदबाज हैं। वहीं आईपीएल के इतिहास में आरसीबी के विराट कोहली ने 267 मैच खेल 40 बार अविजित रह आठ शतकों और 67 अर्द्धशतकों सहित सबसे ज्यादा 8661 रन बनाए हैं।

आरसीसी की कमान नए मालिकों द्वारा संभालने के बावजूद खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ का उसका कोर ग्रुप बरकरार है। आरसीबी ने वेंकटेश अय्यर को सात करोड़ रुपये में जोड़ने के साथ जॉर्डन कॉक्स को भी टीम से जोड़ा। भविष्य को ध्यान में रखने हुए भारत की अंडर 19 विश्व कप जीतने वाली टीम के विहान मल्होत्रा और कनिष्क चौहान जैसे ऑलराउंडर को जोड़ कर अपने लिए किसी भी स्थिति के लिए विकल्प खुले रखे हैं।

आरसीबी के पास भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में इंग्लैंड के लिए तूफानी शतक जड़ने वाले जैकब बैथल के रूप में एक बढ़िया विकल्प है। इंग्लैड के लिए एशेज, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वन डे और आईसीसी टी 20 विश्व कप में शतक सहित सबसे ज्यादा रन बनाने के बावजूद आरसीबी की एकादश में उनकी जगह जगह बनती नहीं दिख रही है। आरसीबी के टीम प्रबंधन के लिए दो करोड़ 60 लाख रुपये में खरीदे बैथल को एकादश में शामिल करने के लिए खासी माथापच्ची करनी पड़ेगी क्योंकि ऐसे में उसे फिल साल्ट और देवदत्त पड्डीकल में से किसी एक को एकादश से बाहर रखना पड़ा। आरसीबी के पास शीर्ष क्रम में विराट कोहली के साथ रजत पाटीदार, टिम डेविड , वेंकटेश अय्यर, पड्डीकल के रूप में पर्याप्त विकल्प हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी तो बेशक मजबूत है लेकिन उसकी भी समस्या गेंदबाजी है। सनराइजर्स ने स्पिन ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टन को 13 करोड़ रुपये में खरीदा है। हैदराबाद के लिए अच्छी बात यह है कि उसके ट्रेविज हेड और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी दोनों वक्त जरूरत उपयोगी स्पिन गेदबाजी कर उसे लिविंगस्टन के साथ स्पिन का विकल्प देते हैं। पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में हैदराबाद की गेंदबाजी की परेशानी उसकी गेंदबाजी रहेगी।

कमिंस की गैरमौजूदगी में बतौर तेज गेंदबाज हैदराबाद को नीतिश रड्डी, जयदेव उनादकट और घायल जैक एडवडर्स की जगह शामिल किए गए डेविड पैन से ही काम चलाना होगा।देखना होगा कि बतौर स्पिन शिवांग कुमार और हर्ष दुबे बीच के ओवर में हैदराबाद के लिए कैसी गेंदबाजी करते हैं। इशान किशन, अभिषेक , हेड और हेनरिक क्लासेन की मौजूदगी में शुरू पॉवरप्ले में ही हैदराबाद की कोशिशज्यादा सेज्यादा रन बनाने की होगी। ये तीनों शुरू में 100 से ज्यादा रन जोड़ हेदराबाद जीत की नींव रख सकते हैं