
रविवार दिल्ली नेटवर्क
भारत ने कहा है कि बांग्लादेश में बाढ़ की स्थिति त्रिपुरा में गुमती नदी पर बने भारतीय बांध से पानी छोड़े जाने की वजह से नहीं बनी है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि त्रिपुरा और बांग्लादेश के आसपास के जिलों में तेज बारिश जारी है। दोनों देशों से गुजरने वाली 54 नदियों में बाढ़ एक साझा समस्या है।