1008 दीपों की महाआरती से जगमगाया रिद्धि-सिद्धि भवन

Riddhi-Siddhi Bhavan was illuminated with the grand aarti of 1008 lamps

रविवार दिल्ली नेटवर्क

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति परिवार की ओर से 48 दीपों से की गई भक्ताबंर दीप आराधना, सैकड़ों श्रावक-श्राविकाएं श्रीजी की भक्ति में जमकर झूमे

24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव की शाम को तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद का रिद्धि-सिद्धि भवन 1008 दीपों की महाआरती से जगमगा उठा। महाआरती के दौरान कुलाधिपति परिवार समेत सैकड़ों श्रावक-श्राविकाएं भजनों और गानों- महावीरा झूले पलना, नित होले झोंका दीजै…, विद्यासागर नाम रे, बोलो सुबह-शाम रे…, पंखिड़ा, ओ पंखिड़ा…, ये धर्म है आत्मज्ञानी का, श्री मंदिर महावीर स्वामी का…, कौन कहता है भगवान आते नहीं, लोग चंदना के जैसे बुलाते नहीं…पर जमकर झूमे। श्रीजी को पालना झुलाने का प्रथम सौभाग्य श्री एसपी जैन परिवार को मिला। कुलाधिपति परिवार की ओर से 48 दीपों से भक्ताबंर दीप आराधना की गई। श्रावक-श्राविकाओं ने श्रीजी की भक्ति में भजन भी गाए। महाआरती में कुलाधिपति परिवार- श्री सुरेश जैन, फर्स्ट लेडी श्रीमती वीना जैन, ग्रुप वाइस चेयरमैन श्री मनीष जैन, श्रीमती ऋचा जैन, सुश्री नंदिनी जैन डॉ. रवि जैन, प्रो. विपिन जैन, डॉ. विपिन जैन, डॉ. कल्पना जैन, श्री मनोज जैन, श्रीमती नीलिमा जैन, डॉ. अर्चना जैन, श्रीमती अहिंसा जैन, श्री संजय जैन, श्री आदित्य जैन के अलावा सैकड़ों श्रावक-श्राविकाओं की उल्लेखनीय मौजूदगी रही।