सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : भारत और दिल्ली के टेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 2026 आईपीएल की तैयारियों के क्रम में युवराज सिंह के शरण में जा उनके मार्गदर्शन में अपनी बल्लेबाजी को बेहतर करने के लिए मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में चार दिन तक दिन और रात में अभ्यास किया। युवराज के मार्गदर्शन में ऋषभ पंत ने सफेद से खासतौर पर लंबे जोरदार शॉट जमाने का अभ्यास किया।लखनउ सुपर जायंटस आईपीएल 2026 में अपने अभियान का आगाज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1 अप्रैल को मैच खेल कर करेगी। ऋषभ पंत ने अपनी बल्लेबाजी को निखारने के लिए युवराज सिंह की मदद ली। ऋषभ पंत इस साल जनवरी में साइड स्ट्रेन (मांसपेशियों में खिंचाव) के चलते भारत की न्यूजीलैंड के खिलाफ वन डे अंतर्राष्ट्रीय सीरीज से बाहर होने के बाद से टीम इंडिया से बाहर है। 28 बरस के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बल्ले से टी 20 व वन डे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में बीते बरस कोई खास कमाल नहीं कर पाए। इस साल ऋषभ पंत आईपीएल और भारत के लिए बल्ले से धमाल कर अपनी छाप छोड़ने को बेताब हैं। ऋषभ पंत के युवराज सिंह से निजी तौर पर खास बढ़िया रिश्ते हैं। ऋषभ जब ब्रेबॉर्न स्टेडियम में लंबे शॉट लगाने का अभ्यास कर रहे तो ऋषभ पंत विकेट के पीछे खड़े उन्हें शॉट जमाते देख रहे थे। इसका वीडियो खुद ऋषभ पंत के इंस्टाग्राम पर है। जब ऋषभ बल्लेबाजी अभ्यास कर रहे तो युवराज ने बीच में उन्हें रोक कर बल्लेबाजी के गुर बताए। इस दौरान ऋषभ पंत ‘उस्ताद’ युवराज सिंह से हल्के फुल्के अंदाज में हंसी मजाक करते भी दिखे।
छोटे फॉर्मेट के क्रिकेट में युवराज सिंह ने कई भारतीय क्रिकेटरों के मेंटोर के रूप में युवराज सिंह ने अभी हाल ही में खास पहचना बनाई। युवराज सिंह की शागिर्दी में आईसीसी टी 20 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड द्वारा पहले बल्लेबाजी की दावत दिए जाने पर सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अर्द्ध शतक जड़ भारत को 250 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की थी। युवराज सिंह के मार्गदर्शन भी भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल टेस्ट व वन डे व टी 20 में अपनी छाप छोड़ चुके हैं। अभिषेक ने बल्ले से धमाल कर दुनिया के नंबर 1 टी बल्लेबाज के रूप में अपनी अलग चमक बिखेरी। युवराज पंजाब के विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को भी उनकी बल्लेबाजी संवारने में मदद कर चुक हैं।
युवराज सिंह के मार्गदर्शन में उनसे बल्लेबाजी के गुर सीख कर ऋषभ पंत आईपीएल के साथ भारत के लिए वन डे और टी 20 क्रिकेट में अपना करियर संवार सकते हैं। ऋषभ पंत अगस्त 2025 के बाद से टीम इंडिया के लिए सफेद गेंद से टी 20 और वन डे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच नहीं खेले हैं। ऋषभ पंत मुंबई में युवराज के मार्गदर्शन में बल्लेबाजी के गुर सीखने के बाद चेन्नै चले जहां रविवार से लखनउ सुपर जायंटस ने आईपीएल के लिए शिविर लगा रखा है। भारत के पूर्व बॉलिंग कोच भरत अरुण लखनउ सुपर जायंटस के गेंदबाजी कोच हैं जबकि लांस लांस क्लूजनर बल्लेबाजी कोच के रूप में उसके शिविर की देखरेख कर रहे हैं। लखनउ सुपर जायंटस के चेन्नै में इस शिविर में उनके राज्य दिल्ली के साथी खिलाड़ी आयुष बड़ोनी। मयंक यादव और प्रिंस यादव के साथ दिग्वेश सिंह और मोहसिन खान भी हिस्सा ले रहे हैं।
विजय दहिया गुजरात टाइटंस के सहायक कोच नियुक्त
भारत और दिल्ली के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज विजय दहिया को गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 के लिए अपना सहायक कोच नियुक्त किया है। भारत और दिल्ली के बाएं हाथ हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा गुजरात टाइटंस के चीफ कोच है। वहीं गुजरात टाइटंस ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज और आईपीएल में चेन्नै सुपर किंग्स के लिए खेल चुके मैथ्यू हेडन को अपना बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया था। विजय दहिया दिल्ली को 2007-08 में रणजी ट्रॉफी खिताब जीतने वाली टीम के कोचिंग स्टाफ का भी हिस्सा थे साथ ही दहिया2012 और 2014 में आईपीएल खिताब जीतने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के भी सहायक कोच रहे ुकश हैं। साथ ही 2019 में दहिया दिल्ली कैपिटल्स के टैलंट स्काउट के भी हेड रहे और फिर लखनउ सुपर जायंटस के भी सहायक कोच रहे।
राजस्थान रॉयल्स का आईपीएल शिविर 17 मार्च से
राजस्थान रॉयल्स का आईपीएल 2026 से पहले शिविर 17 मार्च से जयपुर में शुरू होगा। राजस्थान रॉयल्स टीम के खिलाड़ी जयपुर में अभ्यास के लिए जुड़ कर सवाई मान सिह य्टेडियम में टीम के निदेशक व हेड कोच कुमार संगकारा के मार्गदर्शन में गहन अभ्यास करेंगे। इससे पहले रवि बिश्नोई, वैभव सूर्यवंशी, संदीप शर्मा और रवींद्र जडेजा ने राजस्थान रॉयल्स के हाई परफॉमेंस सेंटर , नागपुर में एक छोटे शिविर में शिरकत की थी। राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 में अपना पहला मैच 30 मार्च को चेन्नै सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी।





