सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : राउंडग्लास हॉकी एकेडमी ने सूरत में तीसरी हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष एकेडमी हॉकी चैंपियनशिप-जोन ए व बी खिताब बरकरार रख जूनियर स्तर पर अपना दबदबा कायम रखा।
राउंडग्लास हॉकी एकेडमी ने सूरत में खेले गए फाइनल में एसजीपीसी हॉकी एकेडमी को 4-0 से शिकस्त ट्रॉफी जीती। फाइनल में अपने नाम की। राउंडग्लास हॉकी एकेडमी के लिए फाइनल में सुखप्रीत सिंह (27 वें मिनट),जर्मन सिंह (35वें मिनट), सुखमनप्रीत सिंह (51 वें मिनट) व अमनदीप (56वें मिनट) ने एक गोल किया। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए अमनदीप सिंह को बेस्ट डिफेंडर जबकि सुखप्रीत सिंह को बेस्ट फॉरवर्ड चुना गया। यह जीत अंडर-19 श्रेणी में आयोजित इस प्रतियोगिता में राउंडग्लास हॉकी एकेडमी की निरंतर सफलता की कड़ी को और मजबूत करती है। एकेडमी ने 2023 में जोन ए में आयोजित पहले संस्करण का खिताब जीता था, 2024 में टूर्नामेंट के जोन ए और जोन बी में विस्तार के बाद भी चैंपियन बनी रही और अब राष्ट्रीय स्तर पर लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया है। पिछले वर्ष के फाइनल में राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने ओडिशा नवल टाटा अकादमी को 8-3 से हरा अपनी आक्रामक क्षमता और संयम का परिचय दिया था।
वहीं नामधारी इलेवन ने घुम्मनहेड़ा राइजर्स एकेडमी को 7-0 से हराकर तीसरा स्थान पाया। विजेता नामधारी इलेवन की ओर से बिहारा सिंह (23 वें व 52 वें मिनट), गुरदयाल सिंह (30वें व 58 वें मिनट) ने दो दो गोल जबकि विक्रम (26वें मिनट) ,निखिल (41 वें मिनट) , सहजप्रीत सिंह (53 वें मिनट) ने एक एक गोल किया।
पूल ए में राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने स्पोटर्स अथॉरिटी ऑफ गुजरात – हॉकी एकेडमी के खिलाफ 11-1 की शानदार जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की, जिसके बाद आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी को 2-1 से हरा कर अगले दौर में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में राउंडग्लास हॉकी एकेडमी ने टूर्नामेंट के सबसे प्रभावशाली प्रदर्शनों में से एक करते हुएाय घुम्मनहेड़ा राइजर्स एकेडमी को 8-1 से हराया था।





