सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) और हॉकी इंडिया ने भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने का जश्न एक भव्य शताब्दी समारोह के साथ मेजर ध्यान चंद नैशनल स्टेडियम में शुक्रवार को मनाया गया। इस ऐतिहासिक मौके पर युवा मामलों और खेल तथा श्रम एवं रोजगार केंद्रीय मंत्री डॉ.मनसुख मांडविया, संसदीय मामलों और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरण रिजिजू, तमिलनाडु के उप मुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन , ओडिशा के खेल मंत्री सूर्यबंशी सूरज, 1964 में टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम के सदस्य रहे ओलंपियन हरबिंदर सिंह व 1975 में हॉकी विश्व कप जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के कप्तान अजित पाल सिंह व अशोक कुमार सिंह सरीखे दिग्गजों को सम्मानित किया।
हॉकी इंडिया ने इस मौके पर गुरबख्श सिंह व हरबिंदर सिंह के साथ 1975 में हा़की विश्व कप जीतने वाली टीम के कप्तान अजित पाल सिंह, अशोक कुमाार सिंह, बी पी गोबिंदा, असलम शेर खान, ब्रिगेडियर एचजेएस चिमनी, 1984 में ओलंपिक में भारत की टीम के कप्तान जफर इकबाल, विनित कुमार व रोमियो जेम्स के साथ महिला हॉकी में भारत का नाम बुलंद करने वाली सुभद्रा प्रधान व असुंता लाकरा को हॉकी में उनके योगदान ओर आने वाली पीढ़ी के हॉकी खिलाड़ियों को प्रेरित करने के लिए सम्मानित किया





