टीम को संजू की जब सबसे ज्यादा जरूरत थी तब उन्होंने सबसे शानदार प्रदर्शन किया : गंभीर

Sanju performed best when the team needed him the most: Gambhir

  • बड़ी पारियां सुर्खिया बटोरती हैं, छोटे-छोटे योगदान टीम को जीत दिलाते हैं
  • हमारी रणनीति बुमराह को प्रतिद्वंद्वी की ताकत के खिलाफ इस्तेमाल करने की
  • भारत के लिए खेलने उतर अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखा हर मैच जीतना जरूरी
  • संजू सैमसन और इशान किशन के रूप में दो बेहतरीन बल्लेबाज हें।

सत्येन्द्र पाल सिंह

कोलकाता : विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन पर चीफ कोच गौतम गौतम गंभीर सहित पूरे टीम प्रबंधन का भरोसा भारत के काम आया। संजू के न्यूजीलैंड के खिलाफ टी 20 सीरीज में बल्ले से औसत प्रदर्शन के बावजूद खासतौर पर चीफ कोच गौतम ने हमेशा यह कह कि वह बड़े मैच के खिलाड़ी हैं उन पर भरोसा बनाए रखा। भारत अब 5 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई से सेमीफाइनल में भिड़ेगा।संजू सैमसन ने आईसीसी टी 20 विश्व कप जैसे सबसे बड़े मंच पर महज 50 गेंदों में चार छक्कों और 12 चौकों की मदद से अविजित 97 रन की अब तक के अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की संभवत: सबसे यादगार पारी खेल कर मौजूदा चैंपियन भारत को वेस्ट इंडीज पर यहां सबसे अहम आखिरी सुपर 8 मैच में पांच विकेट से जीत दिला कर सेमीफाइनल में स्थान दिया। संजू ने एक तरह ‘क्वॉर्टर फाइनल’ के आखिरी ओवर में रोमारियो शेफर्ड की पहली गेंद पर छक्का और दूसरी पर चौका जड़ने के बाद जिस यहां इडन पर घुटनों पर बैठ कर ’गॉड‘ का आभार जताया उससे यह साफ था कि उन के दिलो दिमाग से हाल ही नाकामियों का बोझ भी दूर हो गया। भारत के सेमीफाइनल के अब तक के खासे रोचक सफर की खास बात यह है कि मौजूदा संस्करण में उसकी हर जीत का अलग अलग हीरो है।

सदाबहार अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (2/36) द्वारा अपने दूसरे ओवर में चटकाए दो विकेट भारत ने कप्तान शे होप (32 रन, 33 गेंद, एक छक्का, तीन चौक) व रॉस्टन चेज ((40 रन, 25 गेंद, एक छक्का, पांच चौके ) की पहले विकेट की 68 रन तथा रॉमेन पॉवेल और जेसन होल्डर (37) की पांचवें विकेट की 75 रन की भागीदारियों के बावजूद वेस्ट इंडीज को पहले बल्लेबाजी की दावत देकर लचर फील्डिंग के बावजूद निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 195 रन पर रोक दिया। जसप्रीत बुमराह ने अपने दूसरे ओवर में पहले शेमरॉन हेटमायर (27 रन, 12 गेंद, दो छक्के, एक चौका) को विकेटकीपर संजू सैमसन के और फिर चेज को कप्तान सूर्य कुमार यादव के हाथो कवर में लपकवाया। मैन ऑफ द‘ मैच संजू सैमसन (अविजित 97) की कप्तान सूर्य कुमार यादव (18 रन ,16 गेंद, एक छक्का, एक चौका)के साथ तीसरे विकेट की 58 और तिलक वर्मा (27 रन, 15 गेंद, एक छक्का, चार चौके) के साथ चौथे विकेट की 42 रन की भागीदारी की मदद से भारत ने 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 199 रन बनाकर मैच जीत लिया। संजू सैमसन मैच के आखिरी ओवर में रोमारियो शेफर्ड की पहली गेंद पर छक्का और दूसरी पर चौका जड़ भारत को यह बेहद रोमांचक मुकाबले में शाही अंदाज में जिताया।

जीत के हीरो मैन ऑफ द‘ मैच संजू सैमसन की बेमिसाल पारी को सराहते हुए भारत के चीफ कोच गौतम गंभीर ने एकदम ठीक कहा,‘संजू सैमसन की पारी विश्व स्तरीय खिलाड़ी द्वारा खेली एक बेहतरीन पारी थी।

हमारी भारतीय टीम को संजू की जब सबसे ज्यादा जरूरत थी तब उन्होंने सबसे शानदार प्रदर्शन किया। संजू ने अपनी प्रतिभा दिखाई। हम जानते थे कि संजू सही वक्त पर बड़ी पारी खेलेंगे और उन्होंने इसके लिए वेस्ट इंडीज जैसी टीम और टी 20 विश्व कप जैसा बड़ा बड़ा मंच चुना। मैं खुद केकेआर के लिए बतौर क्रिकेटर और कोच ईडन गार्डंस की पिच पर खूब खेला हूं मैं जानता था था इस पिच पर 240-260 तक के लक्ष्य का पीछा किया जा सकता है। संजू ने अपनी पारी के दौरान बेहतरीन क्रिकेट शॉट खेले और उन्होंने बिल्कुल भी हड़बड़ी में नहीं दिखे। यह दिखाता है कि वह कितने प्रतिभाशाली क्रिकेटर है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज उनके लिए खासी मुश्किल रही और ऐसे में उन्हें कुछ मैचों के लिए एकादश से बाहर रख आराम देना बढ़िया रहा क्योंकि हम चाहते थे कि उन पर से दबाव हट जाए। हमें हमेशा से मालूम था कि हमें जब भी टी 20 विश्व कप मैच में उनकी जरूरत होगी तो वह हमारे लिए बड़ी पारी खेलेंगे। जहां तक बुमराह की बात है हमारी रणनीति उनको प्रतिद्वंद्वी की ताकत के खिलाफ इस्तेमाल करने की।

उन्होंने कहा, ‘शुरू में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले तिलक वर्मा ने पांचवे व छठे नंबर पर भी बल्लेबाजी की। आप खुद देख लें कि वह इन नंबर पर कितना बढ़िया खेले। आपके पास यह प्रतिभा होनी चाहिए कि जहां अपने तय बल्लेबाजी क्रम की बजाय किसी भी पॉजिशन पर खेल सके। मेरी राय में बल्लेबाजी में पॉजिशन को बेवजह कुछ ज्यादा ही तवज्जो दी जा रही है। मेरा मानना है कि टीम की कामयाबी में छोटे छोटे योगदान अहम होते है क्योंकि बरसों से हम किसी एक बड़े योगदान की ही चर्चा करते रहे हैं। आप सभी अब टीम में हर किसी के छोटे से छोटे योगदान तक की चर्चा कर रहे हैं। रविवार को हमारी जीत में हर किसी ने छोटा पर अहम योगदान किया। मेरे लिए संजू की 97 रन की पारी जितनी अहम है उतनी ही अहम है शिवम के दो गेदों पर लगाए दो चौके। बड़ी पारियां सुर्खिया बटोरती है लेकिन छोटे छोटे योगदान टीम को आखिरी बाधा के पार ले जा जीत दिलाते हैं और हमारी टीम का दर्शन यही है।

गंभीर नेकहा, ‘‘हमने गेंद से अच्छा आगाज किया। जब आप वेस्ट इंडीज के खिलाफ इस अहम सुपर 8 का सा मैच चेलते हैं तो नई गेंद स हमें जिस बढ़िया आगाज की जरूरत थी वह हार्दिक व अर्शदीप सिंह , दाशनों ने किया। हमने जिस तरह से शुरू के तीन ओवर में गेदबाजी की वह बहुत बढ़िया थी अक्षर ने पॉवरप्ले में दो अच्छे ओवर फेंक कर अपनी जिम्मदारी निभाई लेकिन अक्षर ने वाकई बढ़िया गेंदबाजी। पॉवरप्ले में खेल हमारे हाथ से निकला बल्कि हमने इसमें बढ़िया गेदबाजी की अगर एक बार पॉवरप्ले आपके हाथ से निकल जाता है तो फिर मैच पर नियंत्रण बनाना मुश्किल हो जाता है। टीम के सही वक्त पर पूरे रंग में आने की बात में यकीन नहीं करता। टी 20 विश्व कप बहुत छोटा टूर्नामेंट है जो जल्द शुरू हो कर जलद ही खत्म भी हो जाएगा। मैं किसी खिलाड़ी और टीम के बाबत उसके आंकड़ों में यकीन करता हूं। में अपने खिलाड़ियों से डाटा की बजाय अपने मन की सुनने को कहता हूं। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि जब आप भारत के लिए खेलने उतरते हैं तो आपको अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखा कर हर मैच जीतना जरूरी है। मैं टीम और खिलाड़ियों की बाबत डाटा की बहुत कुछ जनता नहीं हूं क्यांकि मेरा इसमें यकीन ही नहीं है। क्रिकेट में बहुत कुछ मन पर यकीन करने से हातेा है। टी 20 क्रिकेट में बहुत कुछ खुद पर भरोसा कर अपने मन की करने पर निर्भर करता है। हमारी खशकिस्मती है कि हमारे पास संजू सैमसन और इशान किशन के रूप में दो बेहतरीन बल्लेबाज हें। सजू सैमसन को जिम्बाब्वे और वेस्ट इंडीज क खिलाफ बढ़िया पारियों से बेशक आत्मविश्वास मिला होगा।

मैं ईडन गार्डंस के मैदान की पिच की बाबत बतौर कोच और क्रिकेटर इस पर बहुत खेलने के कारण जानता हूं कि आपके पास विकेट बाकी है तो आपके हाथ में विकेट हो तो आपइस पा 240 से भी बड़े स्कोर का पीछा कर सकते हैं। मैने आईपीएल में ऐसा होते देखा है।