भारत ने वेस्ट इंडीज को रोमांचक ‘क्वॉर्टर फाइनल’ में दी पांच विकेट से शिकस्त
सत्येन्द्र पाल सिंह
कोलकाता : विकेटकीपर सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने मात्र 50 गेंदों में चार छक्कों और 12 चौकों की मदद से अविजित 97 रन की अपने करियर की सबसे यादगार पारी खेल कर मौजूदा व दो बार के चैंपियन भारत को वेस्ट इंडीज पर यहां ईडन गार्डंस में आईसीसी टी 20 क्रिकेट विश्व कप में ग्रुप 1 के आखिरी सुपर 8 मैच में चार गेंदों के बाकी रहते पांच विकेट से जीत दिला कर सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। संजू सैमसन भले ही शतक मात्र तीन रन दूर रह गए लेकिन उन्होंने एक तरह से रविवार को 65 हजार से ज्यादा क्रिकेट प्रेमियों की मौजूदगी में एक तरह ‘क्वॉर्टर फाइनल’ में जीत दिला कर दम लिया। भारत अब 5 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई से सेमीफाइनल में भिड़ेगा।
सदाबहार अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (2/36) द्वारा अपने दूसरे ओवर में चटकाए दो विकेट भारत ने कप्तान शे होप (32 रन, 33 गेंद, एक छक्का, तीन चौक) व रॉस्टन चेज ((40 रन, 25 गेंद, एक छक्का, पांच चौके ) की पहले विकेट की 68 रन तथा रॉमेन पॉवेल और जेसन होल्डर की पांचवें विकेट की 75 रन की भागीदारियों के बावजूद वेस्ट इंडीज को पहले बल्लेबाजी की दावत देकर लचर फील्डिंग के बावजूद निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 195 रन पर रोक दिया। होल्डर 22 गेद खेल कर तीन छक्कों व दो चौकों की मदद से 37 और रॉमैन पॉवेल 19 गेंद खेल कर दो छक्कों और तीन चौकों की मदद से 34 रन बना कर अविजित रहे। जसप्रीत बुमराह ने अपने दूसरे ओवर में पहले शेमरॉन हेटमायर (27 रन, 12 गेंद, दो छक्के, एक चौका) को विकेटकीपर संजू सैमसन के और फिर चेज को कप्तान सूर्य कुमार यादव के हाथो कवर में लपकवाया।
मैन ऑफ द‘ मैच संजू सैमसन (अविजित 97) की कप्तान सूर्य कुमार यादव (18 रन ,16 गेंद, एक छक्का, एक चौका)के साथ तीसरे विकेट की 58 और तिलक वर्मा (27 रन, 15 गेंद, एक छक्का, चार चौके) के साथ चौथे विकेट की 42 रन की भागीदारी की मदद से भारत ने 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 199 रन बनाकर मैच जीत लिया। संजू सैमसन मैच के आखिरी ओवर में रोमारियो शेफर्ड की पहली गेंद पर छक्का और दूसरी पर चौका जड़ भारत को बेहद रोमांचक मुकाबले में शाही अंदाज में जीत दिलाई। भारत को आखिरी छह ओवर मे 60 रन बनाने थे और उसने धैर्य खोए ये रन बनाए। पारी के 13 वें शमेर केओवर में तिलक वर्मा ने तीन व संजू ने एक चौका जड़ा इममें 17 रन बने। पारी के 14 वें व चेज के दसरे आवर में 15 रन बने भारत का स्कोर तीन विकट पर 136 रन था । भारत को आखिरी छह ओवर में60 रनबनाने थे। भारत ने तिलक वर्मा (27 )संजू के साथ मिलकर भारत के स्कोर को 14.4 ओवर में 141 रन पर पहुंचाया था । तिलक वर्मा तब जेसन होल्डर की गेद को उड़ाने की कोशिश में मिड ऑफ पर हेटमायर को कैच थमा बैठे। हार्दिक पांडया ( 17 रन, 14 गेंद, 2 चौके ) ने शमेर जोसेफ की नीची फुलटॉस पर होल्डर को एक्सट्रा कवर में कैच थमा दिया और भारत ने पांचवां विकेट 179 पर खो दिया। भारत ने 15.1 ओवर में चार विकेट पर 151 रन बनाए थे।उमोती के दूसरे व पारी के दसवें ओवर की चौथी गेंद पर पॉइट पर चौका जड़ संजू सैमसन ने इस टी 20विश्व कप में अपना पहला अर्द्बशतक 26 गेंद में तीन चौकों व दो छक्कों की मदद से परा किया। भारत ने शुरू के दस ओवर में 98 रन बनाए। तब संजू 54 व कप्तान सूर्य यादव (18 रन ,16 गेंद, एक छक्का, एक चौका) ने तेज गेंदबाज शमेर जोसेफ कीऑफ ्स्टंप के बाहर की गेंद को उड़ाने की कोशिश में डीप पॉइंट पर रदरफर्ड को कैच थमा दिया और भारत ने तीसरा विकेट 99 रन पर खो दिया।
भारत के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (10 रन, 11 गेंद, दो चौके) ने बाएं हाथ के स्पिनर अकील हुसैन के दूसरे व पारी के तीसरे ओवर की गेंद आखिरी को स्वीप करने की कोशिश की और हेटमायर ने डीप स्कवॉयर लेग से दौड़ते हुए उनका कैच लपका और भारत ने पहला विकेट 29 रन पर खो दिया। इशान किशन (10 रन, 6 गेंद, 2 चौके) ने जेसन होल्डर की शॉर्ट गेंद को पुल करने की कोशिश में स्कवॉयर लेग पर हेटमायर को कैच थमाया और भारत ने दूसरा विकेट पांचवें ओवर में 42 रनपर खा दिया,भारत ने छह ओवर के पहले पॉवर प्ले में दो विकेट खोकर 53 रन बनाए। तभी लेजर शो का वक्त हो गया।
इससे पहले अभिषेक शर्मा ने जसप्रीत बुमराह के पहले ओवर में मिडऑन पर चेज (15) का कैच टपकाया और फिर अंतिम पूर्व ओवर में पॉवेल(27) का कैच टपकाया। शेरफन रदरफर्ड (1) अक्षर की गेंद पर तिलक वर्मा ने कैच छोड़ा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भारत के लिए गेंदबाजी का आगाज किया। कप्तान शे होप के साथ रॉस्टन चेज की सलामी जोड़ी ने वेस्टइंडीज की पारी शुरू की और अर्शदीप के पहले ओवर में तीन बने। हार्दिक पांडया ने दूसरे छोर से अर्शदीप सिंह के साथ गेंदबाजी का आगाज किया। पांडया की तीसरी गेंद को कप्तान होप उड़ा़ने गए और गेंद एकदम नीची वह सीधी रही लेकिन उन्होंने अगली कोण बनाती गेद को पर अपना व वेस्ट इडीज की पारी का पहला छक्का और आखिरी गेद पर कवर में चौका जड़ा। पांडया के पहले ओवर में दस जरूर बने लेकिन अर्शदीप के दूसरेओवरकी दूसरी गेंद को होप ने खेला लेकिन दूसरे छोर से चेज रन के लिए दौड़े लेकिन वरुण ने गलत थ्रो कर रनआउट का मौका और इस ओवर की अंतिम दो गेंद पर चेज ने दो चौके जड़े। पारी के तीसरे ओवर में बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल की पहली गेंद पर शे होप ने स्कवॉयर ड्राइव कर चौका जड़ा । बुमराह ने पांचवां ओवर फेंका और चेज (13) ने चौथी गेंद को स्कूप कर चौका जड़ा और अगली गेंद धीमी गृंद को फिर उड़ाने गए लकिन अभिषेक ने कवर में कैच छोड़ दिया तब वेस्ट इंडीज का स्कोर 32 रन था। होप ( 32) भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के पहले पारी के नौवें ओवर की तेजी से स्पिन होती गेंद को कट करने की कोशिश में बोल्ड हो गए और वेस्ट इंडीज ने पहला विकेट 68 रन पर खोया। शुरू के दस ओवर में अक्षर पटेल ने अपने शुरू के तीन में 25 रन हार्दिक पांडया ने तीन में 34 रन दिए । पहली गेंद से हमला बोलने के अंदाज में उतरे शेमरान हेटमायर (27 रन, 12 गेंद, दो छक्के, एक चौका) ने पारी के 12 वें जसप्रीत बुमराह के दूसरेओवर की तीसरी गेंद को अक्रॉस द लाइन खेलने की कोशिश में विकेटकीपर संजू सैमसन को कैच थमा दिया अऔर वेस्ट इंडीज ने दूसरा विकेट 102 रन पर खो दिया। ्स्कोर में एक रन ही जुड़ा था कि इसी ओवर मे बुमराह की पांचवीं धीमी गेंद को असमंजस रॉस्टन चेज (40)में खेला कप्तान सूर्य कुमार यादव को कवर में कैच थमा दिया और वेसटइंडीज ने तीसरा विकेट 103 रन पर खो दिया। चेज (15) का बुमराह की गेंद पर अभिषेक ने कैच छोड़ने से इससे पहले वरुण चक्रवर्ती उन्हें रनअसउट करने से चूक गए थे। अर्शदीप सिंह के तीसरे और पारी के 16 वें आोवर में अर्शदीप ने दूसरी गेंद पर वाइड सहित पांच रन दिए और उनके इस ओवर में रॉमेन पॉवेल ने दो छक्कों व एक चौके सहित 24 रन बने। पॉवेल (28) का अभिषेक ने अर्शदीप की गेंद पर डीप मिडविकेट पर कैच छोड़ा। तब वेस्ट डीज को पारी के 13 वें व अक्षर के चौथे ओवर को शेरफन रदरफोर्ड पुल किया लेकिन मिडविकेट पर तिलक वर्मा ने उछल कर इसे लपकने की कोशिश लेकिन गेद उनके हाथ को रख कर बाहर छह रन के लिए चली गइ तब उन्होंने ने खाता भी नहीं खोला था । वरुण चक्रवर्ती के तीसरे और पारी के 14 वेंओवर की पहली आर्म बॉल को रॉमैन पॉवेल (1) खेलने से चूके लेकिन अंपायर ने उन्हें नॉटआउट दिया और भारत ने रिव्यू लिया लेकिन अंपायर के नॉटआउट देने से वह बच गए तब वे्स्ट इडीज का स्कोर तीन विकेट पर 113 रन था। हार्दिक पांडयाके चौथे व आखिरी और पारी के 15 वें ओवर की ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद पर शेरफन रदरफर्ड (14 रन, 9 गेंद, एक छक्का) ने बल्ला चलाया और गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर संजू सैमसन के दस्तानों में जा समाई और वेय्यट इंडीज ने चौथा विकेट119 रन पर खो दिया और उनके इस ओवर की आखिरी गेंद पर जेसन होल्डर ने छक्का जड़ा और हार्दिक का गेंदबाजी विश्लेषण रहा 4-0-40-1 वेस्ट इंडीज ने 15 ओवर में चार विकेट पर 125 रन बनाए। वरुण चक्रवर्ती के दूसरे ओवर में हेटमायर ने मिडविकेट पर छक्का जड़ने के बाद चौथी पर चौका जड़ने के साथ 17 रन बनाए।





