
- नवोदित मिडफील्डर ज्योति छत्री भी 20 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम में
- जर्मनी दौरा और स्पेन में टूर्नामेंट एशियाई खेलों की तैयारियों के लिए अहम
सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : अनुभवी गोलरक्षक सविता की अगुआई में हॉकी इंडिया ने मंगलवार को जर्मनी दौरे और स्पेन हॉकी संघ की शताब्दी के मौके पर पर स्पेन में होने वाले चार देशों के महिला हॉकी टूर्नामेंट के लिए भारत की 20 सदस्यीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की। अनुभवी फुलबैक दीप ग्रेस एक्का जर्मनी दौरे और स्पेन में चार देशों के टूर्नामेंट में भारतीय महिला हॉकी टीम की उपकप्तान होंगी जबकि तथा बिच्छू देवी खरीबम दूसरी गोलरक्षक। भारतीय महिला हॉकी टीम का जर्मनी दौरा और स्पेन में चार देशों का महिला हॉकी टूर्नामेंट उसके सितंबर में हांगजू(चीन) में होने वाले एशियाई खेलों 2023 के लिए उसकी तैयारियों का हिस्सा हैं। भारतीय महिला हॉकी टीम 16 से 19 जुलाई, 2023 तक के अपने जर्मनी दौरे पर तीन टेस्ट मैच खेलेगी। भारतीय हॉकी टीम जर्मनी में एक हॉकी टेस्ट चीन और दो मेजबान जर्मनी के खिलाफ खेलेगी। भारतीय हॉकी टीम जर्मनी दौरे के बाद 25 से 30 जुलाई तक स्पेन में चार देशों के महिला हॉकी टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और मेजबान स्पेन के खिलाफ टैरेसा में मैच खेलेगी।
प्रतिभासम्पन्न और प्रतिबद्ध खिलाडिय़ों से सज्जित भारतीय महिला हा़ॅकी टीम फिलहाल साई, बेंगलुरू में सीनियर राष्टï्रीय महिला हॉकी शिविर के हर अभ्यास सत्र में अपना हॉकी कौशल निखारने में जुटी है। अभी हाल ही में ककामिगहारा में जूनियर महिला हॉकी एशिया कप जीतने वाली टीम की उदीयमान मिडफील्डर ज्याति छत्री को पहली जर्मनी और स्पेन में चार देशों के हॉकी टूर्नामेंट के टूर्नामेंट से पहली बार सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल किया गया है।
जर्मनी दौरे और स्पेन में चार देशों के महिला हॉकी टूर्नामेंट के लिए चुनी गई 20 सदस्यीय महिला हॉकी टीम इस प्रकार है :
गोलरक्षक : सविता (कप्तान) व बिच्छू देवी खरीबम।
रक्षापंक्ति : दीप ग्रेस एक्का (उपकप्तान), निकी प्रधान, इशिका चौधरी, उदिता, सुशीला चानू पुखरंबम।
मध्यपंक्ति : निशा वारसी, मोनिका, सलीमा टेटे,नेहा गोयल, नवनीत कौर, सोनिका, बलजीत कौर, वैष्णवी वि_ïल फाल्के, ज्योति छत्री।
अग्रिम पंक्ति : ललरेमसियामी, वंदना कटारिया, संगीता कुमारी, दीपिका।
जर्मनी-स्पेन दौरे खुद को बढिय़ा टीमों के खिलाफ आंकने का मौका : शॉपमैन
भारतीय महिला हॉकी टीम की चीफ कोच यॉकी शॉपमैन ने चुनी गई टीम की बाबत कहा, ‘जर्मनी और स्पेन का दौरा हमारी भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए एक बार फिर अंतर्राष्टï्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा और कौशल दिखाने के साथ एशियाई खेलों के लिए अपनी तैयारियां जारी रखने का मौका है। मैं खुश हूं कि हमारी खिलाड़ी इस शिविर में बढिय़ा प्रदर्शन कर रही हैं। हमारी खिलाड़ी शिद्दत से अपने खेल को बेहतर करने में जुटी हैं। हमारी भारतीय महिला हॉकी टीम के ये जर्मनी और स्पेन के दौरे हमारे लिए हमारे लिए खुद को मजबूत टीमों के खिलाफ आंकने का बढिय़ा मौका साबित होगा। हमारा ध्यान टीम के रूप में मजबूत एका रखने के साथ अपनी रणनीति को अमली जामा पहनाने पर रहेगा। इन दोनों पर हमारा लक्ष्य अपना खेल खेलने और साई बेंगलुरू में शिविर और पिछले दौरे के सीखे सबक का इस्तेमाल करने पर रहेगा।हमारे लिए जर्मनी और स्पेन के दौरे आगामी एशियाई खेलों के लिए बेहद अहम होंगे क्योंकि इससे हमें यह जानने में मदद मिलेगी कि हममें क्या खामियां बाकी रह गई हैं और हमें अपनी इन खामियों को दूर कर अपने प्रदर्शन को किस तरह और बेहतर कर सकते हैं। हमारे लिए हर मैच से सबक लेकर बतौर टीम और आगे बढऩा अहम है।’