रविवार दिल्ली नेटवर्क
नई दिल्ली : सकर्णी परिवार द्वारा 24 फरवरी 2026 (मंगलवार) को “Embrace Your Subconscious Power” विषय पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक रोहिणी स्थित टेक्निया इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज़ परिसर में आयोजित होगा।
आयोजकों के अनुसार, सेमिनार का उद्देश्य प्रतिभागियों को अवचेतन मन की शक्ति को समझने तथा उसे सकारात्मक दिशा में सक्रिय करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान करना है। कार्यक्रम के दौरान व्यक्तित्व विकास, मानसिक स्पष्टता, आत्मविश्वास वृद्धि एवं लक्ष्य प्राप्ति जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
सकरर्णी परिवार ने बताया कि यह सत्र विद्यार्थियों, युवा वर्ग, पेशेवरों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। संस्था ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में सहभागिता कर लाभान्वित होने का आह्वान किया है।
आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया है कि यह सेमिनार प्रतिभागियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।





