वसुंधरा के शिक्षा अपार्टमेंट में संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत गोष्ठी का आयोजन

Seminar organized under Constitution Gaurav Abhiyan in Vasundhara Education Apartment

मोहित त्यागी

गाजियाबाद : भारतीय जनता पार्टी के वसुंधरा की बूथ संख्या 349 अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप सिंह त्यागी एवं बूथ संख्या 350 के अध्यक्ष अशोक कुमार ने संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत गोष्ठी का आयोजन किया इस अवसर पर मंडल महामंत्री कांति त्यागी व शिक्षक प्रकोष्ठ के पूर्व महानगर संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप त्यागी एवं एवं बूथ अध्यक्ष अशोक कुमार एवं महिला मोर्चा महानगर मंत्री रेखा त्यागी उपस्थित रही। उन्होंने उपस्थित लोगों को संविधान गौरव अभियान, भाजपा की नीति व कार्य योजना के वारे में अवगत करवाया। अवसर पर शिक्षा अपार्टमेंट के सचिव संजय शर्मा, पूर्व एसीपी मंगु त्याग, दीपा त्यागी, आशित तीशा, श्याम सिंह, प्रमोद, मनोज गुप्ता एवं अन्य साथी उपस्थित रहे।