दीपक कुमार त्यागी
गाजियाबाद : प्रसिद्ध सामाजिक संस्था ‘शिव गुरु चिंतन धारा फाउंडेशन’ ने वसुंधरा के सेक्टर 5 स्थित ‘गीता धाम मंदिर’ में किया भंडारे का आयोजन। संस्था के अध्यक्ष प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य व कथा वाचक आचार्य पंडित शिव चरण शर्मा (पंडित शिवगुरु) ने बताया कि ‘शिव गुरु चिंतन धारा फाउंडेशन’ एक रजिस्टर्ड संस्था है, जोकि निरंतर आम जनमानस के हित के कार्यों को करती रहती हैं। उन्होंने बताया कि यह संस्था स्वास्थ्य, पर्यावरण, गौसेवा एवं सामाजिक सेवा कार्यों में पिछले कई वर्षों से समर्पित है।
संस्था के अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य आचार्य पंडित शिव चरण शर्मा (पंडित शिवगुरु) ने बताया कि संस्था पिछले कई वर्षों से प्रत्येक शनिवार को शाम 6:00 बजे भंडारे का आयोजन करती है। नियमित रूप से प्रत्येक मंगलवार हनुमान जी का पाठ एवं प्रसाद वितरण किया जाता है। संस्था के द्वारा समय-समय पर मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाता। ‘नर सेवा नारायण सेवा’ के सिद्धांत पर अमल करते हुए गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा व समाज के कल्याण के लिए संस्था निरंतर प्रयासरत है।





