शिवम दुबे के आतिशी अर्द्धशतक से भारत ने नीदरलैंड को हरा लगाया जीत का चौका

Shivam Dube's blazing half-century powered India to victory over the Netherlands

  • वरुण चक्रवर्ती ने नीदरलैंड के तीन विकेट चटका भारत को जिताया
  • अभिषेक लगातार तीसरी बार खाता खोले बिना आउट होना भारत की चिंता

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज शिवम दुबे के आतिशी अर्द्धशतक व मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के स्पिन का जाल बुन चटकाए तीन विकेट की बदौलत मौजूदा चैंपियन भारत ने सभी प्रयोगों के बावजूद नीदरलैंड को आईसीसी टी 20 क्रिकेट विश्व कप में ग्रुप ए के अपने आखिरी मैच में अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में बुधवार रात 17 रन से हरा कर जीत का ‘चौका’ लगा शीर्ष पर रह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को इसी मैदान पर खेल जाने ग्रुप 1 सुपर 8 मैच के लिए अच्छा अभ्यास किया। शिवम दुबे का टी 20 विश्व कप का यह पहला अर्द्धशतक है। भारत ने टी 20 विश्व कप में लगातार 12 वां मैच जीता। भारत की मौजूदा संस्करण की अब तक लगातार चार जीत की खास बात यह रही कि उसकी इन चार जीत के अलग अलग नायक रहे। इस शानदार जीत के बावजूद भारत की चिंता अपने सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का मौजूदा संस्करण में लगातार तीसरी बार शून्य पर आउट होना रहा।

मैन ऑफ द’ मैच शिवम दुबे (66 रन,31 गेंद, छह छक्के,चार चौके)की कप्तान सूर्य कुमार यादव (34 रन, 28 गेंद, एक छक्का, दो चौके) के साथ चौथे विकेट की 41 व हार्दिक पांडया (30 रन, 21 गेंद, तीन छक्के) के साथ पांचवें विकेट की 76 रन की तूफानी भागीदारी की बदौलत भारत ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 193 रन का बड़ा स्कोर बनाया। शिवम दुबे नीदरलैंड के सबसे कामयाब तेज गेंदबाज लोगान वान बीक (3/56) की गेंद को उड़ाने की कोशिश में फाइन लेग पर बदलू खिलाड़ी गुगटेन को कैच थमा कर पांचवें बल्लेबाज के रूप में 186 रन के स्कोर पर आउट हुए।इसी ओवर की आखिरी गेंद पर हार्दिक ने गेंद को मैदान के पार पहुंचाने की कोशिश में वान डेर मर्व को लॉन्गऑफ पर कैच थमा बैठे। भारत ने अपनी पारी में 13छक्के और 12 चौके लगाए।

जवाब में मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (3/14) के बुने स्पिन के जाल तथा तेज गेंदबाज शिवम दुबे (2/35) की धारदार गेंदबाजी की बदौलत बास डी लीड 23 गेद पर एक छक्के व दो चौके की मदद से 33 रन की सबसे बड़ी पारी तथा जैक कैचे(26 रन, 16 गेंद, एक छक्का, एक चौका) व नोह क्रोज (अविजित 25 रन, 12 गेद, पांच चौके)की छठे विकेट की 47 रन की भागीदारी के बावजूद नीदरलैंड को 20 ओवर में सात विकेट पर 176 रन पर रोक कर भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका रही। वरुण चक्रवर्ती ने अपने पहले ही ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने सलामी बल्लेबाज मैक्स ‘ डाउड (20 रन, 18 गेंद, एक छक्का, दो चौके) को गुगली पर बोल्ड कर नीदरलैंड का स्कोर एक विकेट पर छठे ओवर में 35 कर दिया। हार्दिक पांडया ने अपने पहले ही ओवर में माइकल लेविट (24 रन, 23 गेंद,चार चौके) कोशॉर्ट गेंद को उड़ाने को मजबूर कर वाशिंगटन सुंदर के हाथों मिड विकेट पर आठ ओवर में दो विकेट पर 51 कर दिया। वरुण चक्रवर्ती ने पारी के 13 वें और अपने तीसरे ओवर कीपहली गेंद को कॉलिन एकरमैन( 23 रन, 15 गेंद, दो छक्का, एक चौका) को बड़े मिड अऑफ पर रिंकू सिंह के हाथों कैच करा नीदरलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 94 कर दिया और अगली गेंद पर आर्यन दत्त (0 रन,1 गेंद) को बोल्ड किया। बास डी लीड को शिवम दुबे ने शार्ट थर्ड मैन पर वरुण चक्रवर्ती के हाथों कैच करा स्कोर पांच विकेट पर 112 कर दिया। जसप्रीत बुमराह ने स्कॉट एडवडर्स (15 रन, 10गेंद, दो चौके) को यॉर्कर पर बोल्ड कर नीदरलैंड का स्कोर छह विकेट पर 126 कर दिया। शिवम दुबे ने मैच के आखिरी ओवर में कैचे को सुंदर के हाथों लॉन्ग ऑन के हाथों कैच कर नीदरलैंड का स्कोर सात विकेट पर 172 कर दिया।

इससे पहले भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा लगातार तीसरे मैच में खाता खोले बिना बोल्ड हो गए। शिवम दुबे ने 25 गेंदों में पांच छक्कों और दो चौकों की मदद से वान बीक के तीसरे ओवर में दो छक्के एक चौके की मदद से 20 रन बनाए और हार्दिक के साथ पांचवीं विकेट के लिए 29 गेंद 50 रन की भागीदारी की। भारत के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (0 रन, 3 गेंद) ने नीदरलैंड के ऑफ स्पिनर आर्यन दत्त की मिडल स्टंप पर पड़ ऑफ की ओर कोण बना कर घूमी गेंद को उड़ाने की कोशिश में बोल्ड हो गए।भारत ने मैच की तीसरी गेंद पर अपना पहला विकेट खो दिया। अभिषेक मुंबई, कोलंबो और अब अहमदाबाद में ग्रुप ए के मैचों में लगातार तीसरी बार खाता खोले बिना आउट हुए। इस पर उनके प्रशंसकों को तो छोड़ ही दें नीदरलैंड की टीम को भी यकीन नहीं हुआ। दुनिया का नंबर एक आईसीसी टी 20 बल्लेबाज मौजूदा संस्करण में तीन मैच खेलने के बाद भी खाता नहीं खोल पाया। अभिषेक को लंबे कद के ऑफ स्पिनर आर्यन दत्त ने शुरू की दो गेंदों पर रन बनाने का मौका नहीं दिया और वह उनकी गेंद को मिडऑन के उपर से फेर में बोल्ड हो। यह किसी एक बल्लेबाज का एक टी 20 विश्व कप में भारत में भी संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड है। भारत के अभिषेक शर्मा और इशान किशन की सलामी जोड़ी को पैवेलियन लौटाने वाले नीदरलैंड के सबसे किफायती गेंदबाज रहे ऑफ स्पिनर आर्यन दत्त 4-0-19-2

मौजूदा संस्करण में दो अर्द्धशतक जड़ रन भारत के लिए रन बनाने में सबसे आगे चल रहे बाएं हाथ के इशान किशन(18 रन, 7 गेंद, एक छक्का, दो चौके) लेग स्टंप पर पड़ी गेंद को उड़ाने की कोशिश अपनी विकेट पर खींच कर बोल्ड हे गए और भारत पारी के पांचवें ओवर में दो विकेट 39 रन पर खोकर गहरे संकट में फंस गए। भारत के कप्तान सूर्य कुमार यादव पारी के शुरू में लोगान वान बीक की गेंद को पुल करने गए लेकिन माइकल लेविट ने इस पर कैच करने की कोशिश की नहीं की। तिलक वर्मा ( 31 रन,27 गेंद, एक छक्का, तीन चौके) पारी के नौवे ओवर में वान बीक की आफ स्टंप से बहुत बाहर जाती गेंद को उड़ाने की कोशिश में लॉन्ग ऑफ पर वान डेर मर्व को कैच थमा बैठे और भारत ने तीसरा विकेट 69 रन पर खो दिया। शिवम दुबे (2 रन) ऑफ स्पिनर आर्यन दत्त के चौथे व आखिरी तथा पारी के 11 वें ओवर की पांचवीं गेंद को खेलने से चूके और इस पर नीदरलैंड ने एलबडब्ल्यू की अपील की लेकिन तीसरे अंपायर ने भी उन्हें नॉटआउट दिया। शिवम दुबे ने ऑफ स्पिनर कॉलिन एकरमैन के तीसरे और पारी के 13 वें ओवर में दो छक्कों और एक चौके की मदद से 19 रन बना भारत को तीन विकेट पर 108 रन पर पहुंचाया। सूर्य कुमार यादव ( 34 रन, 28 गेंद, एक छक्का, दो चौके) क्लिन की गेंद को उड़ाने की कोशिश में बदलूखिलाड़ी गटन को फाइन लेग पर कच थमा बैठे और भारत ने चौथा विकेट 110 रन पर खो दिया।