स्पीकर श्री देवनानी ने किया “ग्लैम ऑफ़ बॉलीवुड” पोस्टर का विमोचन

Speaker Shri Devnani released the "Glam of Bollywood" poster

रविवार दिल्ली नेटवर्क

जयपुर : राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने बुधवार को यहां राजस्थान विधान सभा में ग्लैम ऑफ बॉलीवुड पोस्टर का लोकार्पण किया। राजस्थान की समृद्ध भाषा, मि‌ट्टी, परिधान और सांस्कृतिक विरासत को नए अंदाज़ में प्रस्तुत करने के उ‌द्देश्य से ग्लैम ऑफ बॉलीवुड शो जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाला है। इस शो के माध्यम से पारंपरिक राजस्थानी कल्चर को ग्लैमरस मंच दिया जाएगा।

पोस्टर विमोचन के अवसर पर फिल्म प्रोड्यूसर डॉ. भावना शर्मा ने विधानसभा स्पीकर श्री वासुदेव देवनानी को इस पहल के बारे में जानकारी दी। इस दौरान शो के विज़न और राजस्थान की संस्कृति को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने के प्रयासों पर भी सार्थक चर्चा हुई।

डॉ. भावना शर्मा ने बताया कि इस शो का मुख्य उ‌द्देश्य राजस्थान की संस्कृति को देश-विदेश तक पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि “ग्लैम ऑफ़ बॉलीवुड केवल एक टैलेंट शो नहीं, बल्कि राजस्थानी परंपराओं, पहनावे और भाषा को बढ़ावा देने का एक बड़ा प्रयास है। इस शो की खास बात यह है कि इसमें जीतने वाले प्रतिभागी को राजस्थान की वीर भूमि पर बनाए जा रहे एक विशेष गाने में लॉन्च होने का सुनहरा मौका मिलेगा। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को एक बड़ा प्लेटफॉर्म मिलेगा और वे अपने हुनर को नई पहचान दे सकेंगे।

विधानसभाध्यक्ष श्री देवनानी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के मंच युवाओं को अपनी जड़ों से जुड़ने की प्रेरणा देगें और राजस्थानी संस्कृति को एक नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगें।