हिना और सोनम के बेहतरीन मैदानी गोलों से सूरमा की ओडिशा वॉरियर्स पर संघर्षपूर्ण जीत

Surma's hard-fought win over Odisha Warriors due to excellent field goals from Hina and Sonam

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : उदीयमान आक्रामक मिडफील्डर नवाबों के शहर लखनउ की हिना बानो और हरियाणा की स्ट्राइकर सोनम ने अपने चीफ कोच जूड मेंजेज की आक्रामक हॉकी खेलने की रणनीति को मैदान पर अमली जामा पहना एक एक बेहतरीन मैदानी गोल कर सूरमा हॉकी क्लब को ओडिशा वॉरियर्स के खिलाफ महिला हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) 2024-2025 में बुधवार को रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में कड़े संघर्ष में 2-1 से जीत दिलाई। सूरमा हॉकी क्लब के लिए उसकी और भारत की कप्तान सलीमा टेटे और लिंकवूमैन के लिए खेलने वाली शर्मिला देवी द्वारा बीच मैदान से अपनी साथी नौजवान स्टाइकर हिना बानो और सोनम के लिए बराबर आगे पास कर बढ़ाई गेंदों ने भी अहम भूमिका निभाई। सूरमा हॉकी क्लब लगातार दूसरी जीत के साथ छह अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गई जबकि भारत की पूर्व डच कोच यांकी शॉपमैन के मार्गदर्शन में खेलने उतरने वाली ओडिशा वॉरियर्स को नौ पेनल्टी कॉर्नर में एक को भी गोल में न बदल पाना भारी पड़ा। सूरमा हॉकी क्लब ने यदि मिले आठ पेनल्टी कॉर्नर में से एक को भी गोल में बदला होता तो उसकी जीत और दमदार होती।

ओडिशा वॉरियर्स ने आक्रामक अंदाज में आगाज किया और उसकी स्ट्राइकर बलजीत कौर गेंद को ले सूरमा क्लब की डी में पहुंची लेकिन वहां उसकी गोलरक्षक सविता ने शानदार बचाव किया। सूरमा हॉकी क्लब की अजमिना कुजूर ने बाएं से जोरदार हमला बोला और उनसे मिली गेंद को हिना बाना ने डी में संभाल ओडिशा वॉरियर्स की गोलरक्षक जोसलिन बार्टमैन को छका छठे मिनट में गोल कर अपनी टीम को 1-0से आगे कर दिया। साक्षी राणा ने अगले ही मिनट ओडिशा वॉरियर्स को पेनल्टी कॉर्नर दिलाया लेकिन इशिका चौधरी इसे गोल में बदलने में नकाम रही। फ्रीक मोइज को पहला क्वॉर्टर खत्म से ठीक पहले ओडिशा वॉरियर्स को बराबरी दिलाने का मौका मिला लेकिन वहमौका चूक गई। सूरमा हॉकी क्लब ने दूसरे क्वॉर्टर में बराबर अपनी बढ़त बढ़ाने की कोशिश की लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो सकी। फ्रीक मोइज ने ओडिशा वॉरियर्स को पेनल्टी कॉर्नर दिलाया लेकिन इस पर क्लेरी कॉलविल सूरमा की गोलरक्षक सविता को छकाने में नाका रही। फ्रीके मोइस ने दाएं छोर से हमलो जारी रखे लेकिन सूरमा के गोल पर दबाव जरूर बनाया लेकिन उसके किले को भेदने में नाकाम रही।

सूरमा हॉकी क्लब की सलीमा टेटे और सोनम तीसरे क्वॉर्टर में खतरनाक दिखी और ओडिशा वॉरियर्स की रक्षापंक्ति छका अपनी टीम को पहला पेनल्टी कॉर्नर दिलाया लेकिन पैनी स्कीब के प्रयास पर सलीमा लौटती गेंद को गोल में डालने स चूक गई। सलीमा टेटे एक बार फिर गेंद को लेकर डी में पहुंची लेकिन वहां वह वहां अकेली पड़ गई ओडिशा वॉरियर्स की फ्रीक ने सूरमा की तीन खिलाड़ियों को ओडिशा वॉरियर्स को एक और पेनल्टी कॉर्नर दिलाया लेकिन इस पर यिबी येनसन के फ्लिक को सूरमा की गोलरक्षक सविता ने रोक कर बेकार कर दिया। सोनम ने चौथे और आखिर क्वॉर्टर के दूसरे मिनट में चार्लोट एंजलबर्ट के बढ़िया क्रॉस पर बढ़िया मैदानी गोल कर सूरमा हॉकी क्लब की बढ़त 2-0 कर उसकी जीत लगभग पक्की कर दी थी।

ओडिशा वॉरियर्स के लिए इकलौता गोल मैच खत्म होने से तीन मिनट पहले उसकी डच स्ट्राइकर फ्रीक मोइस ने दागा।पराजित ओडिशा वॉरियर्स के लिए इकलौता गोल मैच खत्म होने से तीन मिनट पहले उसकी डच स्ट्राइकर फ्रीक मोइस ने दागा। सूरमा हॉकी क्लब की इस जीत में मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित की गई उसकी भारतीय गोलरक्षक सविता के बेहद मु्स्तैदी दिखा रोके नौ पेनल्टी कॉर्नर की भूमिका बेहद अहम रही।