सूर्य की 84 रन की तूफानी पारी से भारत का अमेरिका पर जीत से आगाज

Surya's blistering 84-run knock sets up India's win over USA

शेडले का गेंद से ‘चौका’ भी अमेरिका के काम न आया

सत्येन्द्र पाल सिंह

मुंबई : कप्तान सूर्य कुमार यादव की दूसरे छोर से विकेट के पतझड़ के बीच मात्र 49 गेंदों में चार छक्कों और दस चौकों की बदौलत अविजित 84 रन की तूफानी पारी की बदौलत भारत ने तेज गेंदबाज शेडले वेन शेलवेक के गेंद से ‘चौके’ के बावजूद अमेरिका को आईसीसी टी 20 क्रिकेट विश्व कप के पहले मैच में शनिवार को यहां वानखेड़े स्टेडियम में ग्रुप ए के अपने पहले मैच में 29 रन से हरा कर आगाज किया। भारत की पारी जिस तरह पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाए जाने जिस तरह अपने छह विकेट मात्र 77 रन पर गंवाए उससे सबक लेकर अब दिल्ली में 12 फरवरी के मैच में वह जरूर चौकस होकर उतरेगा। वानखेड़े स्टडियम में जैसे ही सिराज ने रंजने को आउट कर भारत को जीत दिलाई तो मैदान में मौजूद 30 हजार से अधिक दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाकर अपनी टीम की जीत का जश्न मनाया।

कप्तान सूर्य कुमार यादव की अविजित 84 रन की तूफानी पारी की बदौलत भारत ने यहां वानखेड़े स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी की दावत पाकर निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 161 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। भारत ने अमेरिका के मुंबई में जन्मे तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर के आखिरी दो यानी तीसरे और चौथे ओवर में 21-21 रन जोड़ कर बेहद निराशाजनक आगाज से उभर कर मजबूत स्कोर बनाया। शेडले वेन शेलवेक (4/25) ने अपने दूसरे ओवर में इशान किशन, तिलक वर्मा और शिवम दुबे को आउट कर जब भारत का स्कोर चार विकेट पर 46 रन का दिया तो तब उसके 100 रन के भीतर ही सिमटने का खतरा पैदा हो गया था लेकिन कप्तान सूर्य के खुद और अपने आक्रामक खेल ने इस आशंका को दूर कर दिया। भारत के शीर्ष क्रम में अभिषेक शर्मा, इशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह सहित उसके बाएं हाथ के पांचों बल्लेबाज जब वानखेड़े स्टेडियम ऐसी पिच पर की गेंद रुक कर आ रही थी बड़े स्ट्रोक खेलने की हड़बड़ी में बाउंड्री पर कैच थमा आउट हुए तो उसकी क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में शुरू से ही दे दनादन करने की रणनीति पर सवाल उठने लगे थे लेकिन ऐसे में कप्तान सूर्य कुमार यादव की आतिशी पारी न इस भरोसे को कायम रखा। बाएं हाथ के सौरभ नेत्रवलकर ने अपने चार ओवर में 65 रन दे डाले। भारत ने आखिरी पांच ओवर में 67 रन बनाए।

जवाब में चोट के चलते बाहर होने वाले तेज गेंदबाज हर्षित राणा की जगह शनिवार को ही टीम से जुड़े तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (3/29) व बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (2/18) द्वारा आपस में बांटे पांच तथा बाएं हाथ के हाथ स्पिनर अक्षर पटेल (2/24) की बेहरीन गेंदबाजी की बदौलत मध्यक्रम में मिलिंद कुमार( 34 रन, 34गेंद, एक छक्का, तीन चौके) और सजंय कृष्णामूर्ति (37 रन, 31 गेंद, दो छक्के, एक चौका) की चौथी विकेट की 52गेंदों में 58 रन की भागीदारी तथा शुभम रंजने के आठवें बल्लेबाज के रूप में मैच की आखिरी गेंद पर आउट होने से पहले 22 गेंद पर तीन छक्कों और दो चौकों की मदद से 37 रन की पारी की बावजूद अमेरिका को 20 ओवर में आठ विकेट पर 132 रन पर रोक कर भारत को मैच जिता दिया। भारत के तेज गेंदबाज सिराज ने अपने पहले स्पैल में अपने शुरू के दो ओवर में पहले आंद्रेज गौस (6 रन, 9 गेंद, एक छक्का) को तिलक वर्मा के हाथों कवर पॉइंट पर लपकवा कर अमेरिका को पहला झटका दे उसका स्कोर कर दिया। बाएं हाथ के अर्शदीप सिंह ने अपने दूसरे ओवर में कप्तान मोनाक पटेल (0 रन, 2 गेंद) को मिड ऑफ पर शिवम दुबे के हाथों कैच करा अमेरिका का स्कोर तीसरे ओवर में दो विकेट पर 11 रन कर दिया। मोहम्मद सिराज के दूसरे ओवर में साइतेजा मुकोमाला ( 2 रन, 7 गेंद) ने उनकी गेंद को उड़ाने की कोशिश में मिडऑफ पर वरुण चक्रवर्ती को कैच थमा दिया और अमेरिका ने चार ओवर में तीन विकेट मात्र 13 रन खो दिए। मोहम्मद सिराज का पहला स्पैल रहा 3 -0-18-2 । अमेरिका ने शुरू के 10 दस ओवर में तीन विकेट पर 49 रन बनाए थे तब मिलिंद कुमार 28 गेंद में एक छक्के की मदद से 28 और संजय कृष्णामूर्ति 14गेंद खेल कर 10 रन बनाकर खेल रहे थे। मिलिंद ने हार्दिक पांडया की पहली गेंद पर चौका जड़ा और अमेरिका ने 10.1 ओवर में तीन विकेट पर 50 रन बनाए। मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का पहला स्पैल रहा 2-0-7-0 । मिलिंद कुमार ने संजय कृष्णामूर्ति के साथ चौथे विकेट के लिए अर्द्धशतकीय भागीदारी पूरी कर अमेरिका की पारी को संभालने की कोशिश की। अक्षर पटेल का पहला स्पैल रहा 2-0-11-0। मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने पारी के 12 वें अपने दूसरे स्पैल के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर मिलिंद कुमार( 34 रन, 34गेंद, एक छक्का, तीन चौके) को हवा में मात दे विकेटकीपर इशान किशन के हाथों कैच करा उनकी और सजंय कृष्णामूर्ति की चौथी विकेट की 52गेंदों में 58 रन की खतरनाक दिखती भागीदारी को तोड़ अमेरिका का स्कोर चार विकेट पर 71 रन कर दिया। बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल ने अपने चौथे व आखिरी की तीसरी गेंद पर खतरनाक होते दिख रहे संजय कृष्णामूर्ति (37 रन, 31 गेंद, दो छक्के, एक चौका) को डीप मिडविकेट पर रिंकू सिंह के हाथों कैच करा अमेरिका का स्कोर पांव विकेट पर 98 कर दिया और इसी स्कोर पर अगली गेंद पर हरमीत सिंह (0 रन,1 गेंद) ने अक्षर की गेंद को स्लॉग स्वीप करने की कोशिश में मिडविकेट पर मोहम्मद सिराज के हाथों कैच करा दिया। अमेरिका ने 15.5 ओवर में छह विकेट पर 100 रन पूरे किए। मोहम्मद मोहसिन(8 रन, 9 गेंद, एक चौका) ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की गेंद को पुल करने की कोशिश में तिलक वर्मा को डीप मिडविकेट पर कैच थमा दिया और अमेरिक ने सातवां विकेट 110 रन पर खो दिया। सिराज ने मैच की आखिरी गेंद पर शुभम रंजने को एलबीडब्ल्यू आउट किया।

इससे पहले भारत ने 15 ओवर में छह विकेट खोकर 94 रन बनाए थे। तब सूर्य 33 और अक्षर दो रन पर थे। अक्षर पटेल ने पारी के 16 वे ओवर में सौरभ नेत्रवलकर के तीसरे ओवर की शुरू की दो गेंदों पर नफासत से दो चौके लगा भारत के स्कोर को 100 रन के पार पहुंचाने के बाद अगली पर दो रन लिए और अगली पर एक रन दौड और पांचवीं पर कप्तान सूर्य ने हेलिकॉप्टर शॉट खेल स्कवॉयर लेग पर चौका और अगली को वाइड लॉन्ग ऑन के उपर से उड़ाकर छक्का जड़ा और इस ओवर में 21रन बने।

अक्षर पटेल (14 रन, 11 गेंद, दो चौके) अमेरिका के यही मुंबई के लिए खेल चुके बाएं हाथ के स्पिनर हरमीत सिंह (2/ 26)के अगले चौथे व आखिरी ओवर में चौथी गेंद को उड़ाने की कोशिश में मोहम्मद मोहसिन को कैच थमा बैठे। अक्षर ने आउट होने से कप्तान सूर्य के साथ 24गेंदों में 47 रन की सातवें विकेट की भागीदारी की। सूर् ने रंजने की गेंद को स्कवॉयर के उपर से उड़ा 36 गेंद खेल में एक छक्के और छह चौके की मदद से अपना अर्द्धशतक पूरा किया। अर्शदीप सिंह (4 रन ,6गेंद, एक चौका) को पारी के अंतिम पूर्व की आखिरी गेंद पर मिलिंद कुमार को लॉन्ग ऑनपर कैच थमा आउट हुए। अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज करने वाले बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन ने अमेरिका के भारतीय मूल के सौरभ नेत्रवलकर की शुरू की चार गेंदों पर कोई रन नहीं बनाया पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ कर भारत की पारी के रन बनाने का सिलसिला शुरू किया। विस्फोटक अभिषेक शर्मा (2 रन, गेंद, ने पारी के दूसरे अली खान के पहले ही ओवर की दूसरी ही गेंद पर छक्का जड़ने की कोशिश में डीप कवर पॉइंट पर संजय कृष्णामूर्ति को कैच थमा दिया और भारत ने पहला विकेट छह रन पर खो दिया। बाएं हाथ के इशान किशन (20 रन, 16गेंद, दो छक्के, एक चौका) ने पारी के छठे और वेन शेलवेक के दूसरे ओवर की दूसरी गेंद को उड़ाने की ऑफ स्टंप से बाहरी जाती गेंद को उड़ाने की कोशिश में मिडऑफ मिडऑफ पर कैच थमा बैठे और भारत ने दूसरा विकेट 45 रन पर गंवा दिया। भारत के स्कोर में एक रन ही और जुड़ा था कि तिलक वर्मा (25 रन, 16 गेंद, एक छक्का, तीन चौके)ने भी शेलवेक को गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में मोनाक पटेल को मिडविकेट पर कैच थमा दिया। तिलक वर्मा (23) का पारी के चौथे और शेलवेक के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर जब कैच छूटा था तब भारत का स्कोर दो विकेट पर 33 रन पर था और अगली ही गेंद पर शिवम दुबे भी शॉर्ट फाइन लेग पर सौरभ नेत्रवलकर को कैच थमा बैठे। शेलवेक ने अपने दूसरे ओवर की दूसरी, पांचवीं और छठी गेंद पर तीन विकेट लेकर भारत का स्कोर पहले पॉवरप्ले में चार विकेट पर 46कर उसकी हालत खस्ता कर दी और स्टेडियम में सन्नाटा छा गया। भारत को अमेरिका ने अपने घर में पिछले संस्करण में अपने घर में भारत के तीन विकेट 48 रन पर निकाल कर उसकी इसी तरह हालत खस्ता कर दी थी। रिंकू सिंह (6 रन, 14 गेंद) ने पारी के 12 वें व लेग स्पिनर मोहम्मद मोहसिन के पहले ओवर की चौथी की गेंद को उड़ाने की कोशिश में लॉन्ग ऑन पर मिलिंद कुमार को कैच थमा बैठे और भारत ने पांचवां विकेट 72 रन पर खो दिया। बाएं हाथ के स्पिनर हरमीत सिंह के पहले ओवर की दूसरी गेंद पर चौका जड़ने के बाद चौथी जरा रुक कर आई गेंद को उड़ाने की कोशिश में स्वीपर कवर पर मुकुमाला साइतेजा को कैच थमा बैठे और भारत 13 ओवर में छह विकेट 77 रन पर गंवा कर गहरे संकट में फंसा की उसका 100 रन तक पहुंचना मुश्किल नजर आने लगा था।