प्रभु श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में सत्य, शांति और सद्भाव फैलाएं : अर्जुन कुमार

Take inspiration from the life of Lord Shri Ram and spread truth, peace and harmony in the society: Arjun Kumar

मोहित त्यागी

दिल्ली : श्री रामलीला महासंघ दिल्ली के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य विराजमान होने की वर्षगांठ पर समस्त श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। अर्जुन कुमार ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हमें प्रेम, त्याग, सेवा और धर्म के मार्ग पर चलने की अद्भुत प्रेरणा देता है। प्रभु श्रीराम के आदर्श, मर्यादा हमें जीवनपथ पर सत्य, न्याय और कर्तव्यपरायणता का पाठ पढ़ाते हैं।

अर्जुन कुमार ने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य विराजमान होने की वर्षगांठ का यह पावन अवसर हमें भगवान श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में सत्य, शांति और सद्भाव का संदेश फैलाने के लिए प्रेरित करता है।

अर्जुन कुमार ने यह भी कहा कि चुनाव के दौरान सभी राजनीतिक दल प्रभु श्री राम, माता सीता पर टिप्पणी करने से बचें, राजनीतिक दलों की लापरवाही आस्थावान राम भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचाती है।