1975 की विश्व कप विजेता भारतीय टीम को हॉकी इंडिया मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के साथ 50 लाख रुपये का इनाम

The 1975 World Cup winning Indian team was awarded the Hockey India Major Dhyan Chand Lifetime Achievement Award along with a prize money of Rs 50 lakh

  • हरमनप्रीत हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सी पुरुष अवार्ड फॉर द प्लेयर ऑफ द ईयर 2024
  • सविता को बलबीर सिंह सी पुरुष अवार्ड फॉर द प्लेयर ऑफ द ईयर 2024

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : अशोक कुमार सिंह के विजयदाई गोल और सेंटर हाफ अजित पाल सिंह की कप्तानी में शनिवार 15 मार्च,1975 को क्वालालंपुर मे पुरुष हॉकी विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम को ठीक 50 बरस यहां शनिवार रात सम्पन्न सातवें सालाना हॉकी इंडिया अवाडर्स 2024 में हॉकी इंडिया मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजे जाने के साथ 50 लाख रुपये का इनाम भी दिया गया। इस मौके पर 1975 की हॉकी विश्व कप जीतने वाली टीम के हीरो अशोक कुमार सिंह, बी पी गोविंदा, वी जे फिलिप्स,लेसली फर्नांडीज, कालिया पीई, ब्रिगेडियर एचजेएस चिमनी, ब्रिगेडियर हरचरण सिंह,असलम शेर खान, अशोक दीवान ,ओंकार सिंह सहित अब जीवित 11 में दस खिलाड़ी यहां हुए भव्य समारोह में मौजूद थे। 1975 की विश्व कप विजेता टीम के कप्तान अजित पाल सिंह आंखों की परेशानी के चलते इस समारोह में खुद शिरकत नहीं कर सके और उनकी गैर मौजूदगी में टीम की ओर से सालाना हॉकी इंडिया अवाडर्स 2024 में हॉकी इंडिया मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड अशोक कुमार सिंह ने ग्रहण किया। अब दिवंगत हो चुके 1975 की विश्व कप टीम विजेता भारतीय टीम के पांच सदस्यों – फुलबैक स्वर्गीय माइकल किंडो की पत्नी शीला किंडो,स्वर्गीय सुरजीत सिंह की पत्नी चंचल रंधावा, स्वर्गीय वरिंदर सिंह की पत्नी मंजीत कौर,स्वर्गीय शिवाजी पवार के बेटे नवीन पवार , स्वर्गीय मोहिंदर सिंह मुंशी के भाई सतपाल सिंह भी मौजूद थे। सातवें सालाना हॉकी इंडिया अवाडर्स 2024 देश के लिए बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों व अंपायरों और अधिकाारियों में सबसे ज्यादा कुल लगभग 12 करोड़ रुपये की इनामी राशि बांटी गई। 2024 के हॉकी इंडिया सालाना अवाडर्स इस लिए खास थे क्योंकि एक तो 15 मार्च, 2025 को भारत की पुरुष हॉकी टीम के विश्व कप जीतने के 50 बरस पूरे हए साथ ही हॉकी इंडिया(अब भंग आईएचएफ की स्थापना 7 नवंबर, 1925 को हुई थी) ने अपने सौ बरस पूरे किए।

भारत की 1975 की विश्व कप विजेता टीम के सदस्य वीजे फिलिप्स ने कहा, ‘हमारी 1975 की विश्व कप जीतने वाली टीम की ताकत हमारी टीम की अशोक, हरचरण, बीपी गोविंदा और मुझ सहित हमारी तेज तर्रार अग्रिम पंक्ति और टीम के रूप में हमार आत्मविश्वास और एक दूसरे पर भरोसा था। मैं खुशकिस्मत हूं कि मैं हॉकी खेलने वाले परिवार से आता हूं। मेरे ब़ड़े भाई पीटर,मैं खुद और मेरे छोटे भाई हम तीनों भारत के लिए खेले। मैं भले ही जन्मा चेन्नै में लेकिन खेला और घूमा पूरे देश में हमारे घर में ओलंपिक, विश्व कप, एशियाई खेलो, राष्ट्रमंडल खेलो संभी के पदक है। हमारी 1975 की टीम को अपनी रफ्तार और अपनी फिटपेस पर भरोसा। हम तब मात्र इकलौता मैच अर्जेंटीना से हारे और मैं यह कहूंगा कि यह हार भी यादगार थी। यादगार इसलिए कि इस हार ने हमें जगा दिया और हमने इस मैच की गलतियों से सबक लिया और तब तत्कालीन पश्चिम जर्मनी के खिलाफ जीत के साथ लय पा ली। हमारी हॉकी टीम एक परिवार की तरह थी। हम टीम के सभी साथी मंदिर, मस्जिद , गुरुदारे गए अैर अपनी टीम की जीत की कामना की। हमारे जेहना बस एक ही बात थी हमें विश्व कप जीतना है और हम इसमें कामयाब रहे। हमारी टीम हर वक्त तिरंगे के लिए खेली। मुझे उम्मीद है कि हमारी मौजूद टीम भी अगले विश्व कप में एक इकाई के खेलेगी और हम फिर खिताब जीतने में कामयाब होंगे।‘

वहीं भारत के कप्तान ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह को शनिवार हॉकी इंडि‘या बलबीर सिंह सीनियर अवार्ड फॉर द प्लेयर ऑफ द ईयर(पुरुष) 2024 के लिए 25 लाख रुपये का इनाम दिया गया।भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा, ‘ये अवाडर्स हमार लिए बेहद अहम है अर यहां बैठे नौजवान खिलाड़ियों को प्रेरित करेंगे। मैं उम्मीद करता हूं कि हमारी पुरुष और महिला हॉकी टीमें नतीजों की बहुत चिंता किए बिना अपना श्रेष्ठ देना जारी रखेंगी। मैं उम्मीद करता हूं कि हमारा भारतीय हॉकी परिवार ज्यादा से ज्यादा पदक जीतेगा। शनिवार दिन खास है अैर हम खुशकिस्मत हैं कि 1975 के विश्चव कप जीतने वाली
टीम के धुरंधर हमारे साथ उम्मीद करते हैं कि हम इन्हीं की तरह अगले बरस विश्व कप जीत कर भारत लाएंगे।

भारत की गोलरक्षक सविता को हॉकी इंडिया बलजीत सिंह अवॉर्ड फॉर गोलकीपर ऑफ द ईयर 2024 के लिए पांच लाख रुपये तथा हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर अवार्ड फॉर द प्लेयर ऑफ द ईयर(महिला) के लिए 25 लाख रुपये के इनाम दिया गया।

सविता पारवारिक प्रतिबद्धताओं के चलते कनाडा में होने के कारण खुद दोनों पुरस्कार लेने के लिए मौजूद नहीं थी और उनकी ओर से यह परिवार उनके परिवारजनों ने लिए। सविता ने वीडियो संदेश के जरिए कहा, ‘मैं तीसरी बार यह अवॉर्ड पाकर वराकई गौरवान्वित हूं। यह मेरे हॉकी उस्तादो, मेरी टीम की सदस्यों, परिवार और हॉकी प्रशंसकों के बिना मुमकि
सातवें सालाना हॉकी इंडिया अवाडर्स 2024 की शुरुआत 2024 में पेरिस ओलंपिक में लगातार दूसरी बार कांसा जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के हर सदस्य को एक एक स्कार्फ और 15 -15 लाख रुपये दिए गए जबकि 2024 के ओलंपिक में वैकल्पिक खिलाड़ियो को पाच पाच लाख रुपये और सपार्ट स्टाफ के हर सदस्य को साढ़े सात साढ़े सात लाख रुपये उनके योगदान के लिए दिए गए।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम को दो करोड़ 28 लाख रुपये और महिला हॉकी टीम को एक करोड़ 41 लाख रुपये दिए प्रोत्साहन राशि के लिए दिए और इसमें हर खिलाड़ी को हर अंतराष्ट्रीय हॉकी मच के िलए 50 हजार रुपये और सपोर्ट स्टाफ के हर सदस्य को िदए 25 हजार रुपये भी शामिल है। साथ हरमनप्रीत सिंह को 2024 के एफआाईएच प्लयेर द ईयर चुने जाने पर दस लाख रुपये तथा चीन में पुरुष एशियन चैंपियंस ट्रॉञी में टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने वकश लिए उा एक लाख तवश दिए गए। वहीं पी आर श्रीजेश को एफआईएच गोलकीपर ऑफ द ईयर 2024 चुने जाने पर पांच लाख रुपये बतौर इनाम दिए गए। दीपिका को बिहार एशियन चेंपियंस ट्रॉञी में सबसे ज्यादा गोल करने और टुर्नामेंट की सर्वरेष्ठ खिलाड़ी वुने जाने के लिए एक एक लाख रुपये दिए गए। वहीं अरिजित हुंडल )को जूनियर पुरुष एशिया कप 2024 में मस्कट में टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चने जाने पर एक लाख रुपये बतौर इनाम दिए गए।

बॉबी सिंह धामी,ऋतुजा डडासो पिसल और साक्षी राणा को भारत के लिए अपने पहले ही अंतर्राष्टीय मैच में गोल करने के लिए एक एक लाख रुपये की इनामी राशि दी गई। विवेक सागर प्रसाद मनप्रीत और शमशेर का भारत के लिए अपने अपने सै मच खेलने पर एक क लाख रुपये दिए गए। हीं विवेक सागर प्रसाद व सुमित को भाात के लिए अपने अपनश डेढ़ सौ डेढ़ सौ अंतर्राष्टीय पूरे करने पर डेढ़ -डेढ़ लाख रुपये , अमित रोहिदास को अपने दो सौ अंतर्राष्ट्रीय मैच पूरे करने पर दो लाख रुपये और सुशीला चानू को 250 अंतर्राष्ट्रीय मैच पूरे करने पर ढाई लाख रुपये दिए गए।

सातवें सालाना हॉकी इंडिया अवाडर्स 2024 के विजेता और इनाम इस प्रकार हैं :
हॉकी इंडिया मेजर ध्यान चंद लाइफटाइम अचीवमेंट ऑफ द’ ईयर : भारत की 1975 की पुरुष हॉकी विश्व कप विजेता टीम (50 लाख रूपये)
हॉकी इंडिया बलजीत सिंह अवॉर्ड फॉर गोलकीपर ऑफ द ईयर 2024: सविता(पांच लाख रुपये)।
हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर अवार्ड फॉर द प्लेयर ऑफ द ईयर(महिला) : सविता ((25 लाख रुपये) ।
हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर अवार्ड फॉर द प्लेयर ऑफ द ईयर(पुरुष) 2024 : हरमनप्रीत ((25 लाख रुपये) ।
हॉकी इंडिया परगट सिंह अवॉर्ड फॉर डिफेंडर ऑफ द ईयर 2024 : अमित रोहिदास (पांच लाख रुपये)।
हॉकी इंडिया अजित पाल सिंह अवॉर्ड फॉर मिडफील्डर ऑफ द ईयर 2024: हार्दिक सिंह (पांच लाख रुपये)।
हॉकी इंडिया धनराज पिल्लै अवॉर्ड फॉर फॉरवर्ड ऑफ द ईयर 2024: अभिषेक(पांच लाख रुपये)।
हॉकी इंडिया असुंता लाकरा अवॉर्ड फॉर अपकमिंग प्लेयर ऑफ द ईयर (महिला अंडर 21) : दीपिका (दस लाख रुपये)।
हॉकी इंडिया जुगराज सिंह अवॉर्ड फॉर अपकमिंग प्लेयर ऑफ द ईयर (पुरुष अंडर 21): अरिजित सिंह हुंदल (दस लाख रुपये)।
भारत की चीन में पुरुष एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 और राजगीर बिहार में महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2924 जीतने वाली भारत की महिला हॉकी टीम के हर खिलाड़ी को तीन तीन लाख अैर सपार्ट स्टाफ के हर सदसय को डेढ़ लाख रुपये का इनाम दिया। वहीं भारत की 2024 मं मस्कट मे जूनियर पुरुष 2024औार जूनियर महिला एशिया कप 2025 जीतने वाली टीमों के हर सदस्य को दो दो लाख रुपये और सपोर्ट स्टाफ के हर सदस्य को एक एक लाख रुपये दिए गए।
हॉकी इंडिया प्रेसिडेंट अवॉर्ड_ फॉर अंपायर/ अंपपयर मैनेजर ऑफ द ईयर 2024 रिपुदमन शर्मा को दिया गया और साथ ही ढाईलाख रुपये भी दिउ गए। अनिल कुमार पीके को हॉकी इंडिया प्रेसिडेंट अवॉर्ड फार टेक् नीकल ऑफिशियल ऑफ द ईयर 2024 कर अवार्ड और ढाई लाख रुपये भी दिए गए।हॉकी इंडिया प्रेसिडेंट अवार्ड फॉर आउटस्टैडिंग अचीवमेंट 2024 बेटन कप हॉकी टूर्नामेंट को दिया गया और साथ ही इसे बतौर इनाम पांच लाख रुपये भी दिए। साथ ही हॉकी इंडिया जमन लाल शर्मा फॉर इनवेल्यूबेल कंट्रीब्यूशन 2024 हीरो होंडा हॉकी इंडिया लीग 2024-25 को इसके भारत और वैश्विक प्रसार के लिए दिया गया।