अहिल्याबाई होलकर ने नारी शक्ति, धर्म और समाज सेवा का जो उदाहरण प्रस्तुत किया, वह आज भी प्रासंगिक और प्रेरणादायक : हरीश ठाकुर

The example of women power, religion and social service presented by Ahilyabai Holkar is still relevant and inspiring: Harish Thakur

दीपक कुमार त्यागी

लोनी, गाजियाबाद : पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत भाजपा जिला कार्यशाला गाजियाबाद, लोनी के भागमल वाटिका पाभी में जिलाध्यक्ष चौधरी चैनपाल सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यशाला में प्रस्तावना रखते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल ने बताया कि पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी कार्यक्रम का उद्देश्य देवी अहिल्याबाई होलकर के जीवन, उनके कार्यों और सनातन संस्कृति के पुनरुत्थान में उनके योगदान को जन-जन तक पहुँचाना है।

बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा पश्चिम क्षेत्र हरीश ठाकुर ने कार्यक्रम से पहले प्रेस वार्ता में पत्रकारों को विस्तृत जानकारी दी तथा अपने उद्बोधन में कहा, कि “अहिल्याबाई होलकर ने नारी शक्ति, धर्म और समाज सेवा का जो उदाहरण प्रस्तुत किया, वह आज भी प्रासंगिक और प्रेरणादायक है। भाजपा इस अभियान के माध्यम से उनके जीवन मूल्यों को घर-घर पहुँचाएगी।” उन्होंने उनके जीवन काल के ऐतिहासिक तथ्यों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

कार्यशाला में क्षेत्रीय विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होलकर ने अपने समय में देश में धार्मिक उत्थान का एक नया अध्याय प्रस्तुत किया उन्होंने हजारों काशी विश्वनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार कराया एवं सनातन संस्कृति की एक अनूठी मिशाल कायम कर हजारों हिंदू मंदिरों का निर्माण कराया।

कार्यशाला के अंत में जिलाध्यक्ष चौधरी चैनपाल सिंह ने पार्टी द्वारा 21 से 31 मई तक चलने वाले स्मृति अभियान के अंतर्गत होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई, जिसमें महिला सम्मेलन, विचार गोष्ठियाँ, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामाजिक सेवा अभियान शामिल हैं।

कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री राजेंद्र वाल्मीकि द्वारा तथा समापन जिला उपाध्यक्ष एवं संयोजक अमित चौधरी ने किया। जिला सहसंयोजक महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आरती मिश्रा, मिडिया प्रभारी धजेन्द्र खारी धजय, नितिन मित्तल रहे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष डॉ परमेंद्र जांगड़ा, निवर्तमान जिला अध्यक्ष सतपाल प्रधान, जिला महामंत्री राजेंद्र बाल्मीकि, जितेंद्र चित्तौड़ा, उपाध्यक्ष रामकुमार त्यागी अमित चौधरी, कौमुदी चौधरी, देवेन्द्र चौधरी, जिला मंत्री सुदेश भारद्वाज, राहुल बैंसला, आकाश गौतम, पवन सोम, मंडलों के अध्यक्ष, मोर्चों के जिला अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे