लापरवाही की हद, जान हथेली पर लेकर एक बाइक पर 6 लोग कर रह थे यात्रा

The extent of carelessness, 6 people were traveling on a bike with their lives at risk

रविवार दिल्ली नेटवर्क

पश्चिम चंपारण : पश्चिम चम्पारण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लापरवाही की हद पार करते लोग दिख रहे हैं। बगहा की सड़कों पर एक बाइक सवार 1-2 नही 6 लोगों के साथ बाइक चलते दिखा। आश्चर्य की बात यह है कि बाइक पर दो महिलाएं भी बैठी नजर आ रही है।

एक तरफ सड़क सुरक्षा को लेकर पूरे देश में अभियान चल रहा है। यातायात पुलिस लगातार यातायात व्यवस्था पर नजर रख रही है। लेकिन यहां लोग खुद ही अपनी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद कई सवाल उठ रहे हैं।

सवाल सिर्फ यह नहीं कि कानून का उल्लंघन हो रहा है बल्कि सवाल यह भी की लोगों को तनिक भी अपने जान की परवाह नहीं है। बताया जाता है कि यह वीडियो बगहा_बेतिया मुख्य पथ के एनएच 727 की है।