राजस्थान से राष्ट्रपिता का रहा गहरा रिश्ता

गोपेंद्र नाथ भट्ट

नई दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का राजस्थान से गहरा रिश्ता और लगाव रहा। गांधीजी अपने पूरेजीवनकाल में तीन बार राजस्थान आए। ख़ास कर उन्होंने अजमेर की यात्राएँ की। इन यात्राओं में महात्मागांधी ने राजस्थान में सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन का सूत्रपात किया था ।

गांधीजी ने स्वाधीनता आंदोलन के दौरान पूरे भारत का भ्रमण किया था । आंदोलन के दौरान वे केवल तीनबार 1921, 1922 और 1934 में राजस्थान आए। तीनों ही बार वे अजमेर ही आए। अपनी नौ महीने की हरिजनयात्रा के सिलसिले में गांधीजी 4 जुलाई की रात को अजमेर शहर आए और यहां की दो दिन की यात्रा के बाद6 जुलाई को ब्यावर पहुंचे।

गांधीजी 1934 में जब राजपूताना के अजमेर में आए थे तब अजमेर-मेरवाड़ा में सीधे ब्रिटिश हुकुमत थी। बाकीराजस्थान छोटी-छोटी रियासतों में बंटा था । वहाँ के राजा महाराजा अंग्रेजी शासन के अन्तर्गत हुक्म चला रहेथे।
राजपूताना हरिजन सेवक संघ के निमंत्रण पर 4 जुलाई 1934 की रात गांधीजी अजमेर पहुंचे थे । स्तब बनीवागत समिति के अध्यक्ष हरविलास शारदा और मंत्री रामनारायण चौधरी और कृष्णगोपाल गर्ग मंत्री थे।

5 जुलाई 1934 को गांधीजी अजमेर में महिलाओं की एक सभा में गए और कहा अस्पृश्यता प्रेम और दया कीभावना के विपरीत है। इसलिए इस पाप का अंत होना चाहिए। ख़ास बात यह थी कि इस सभा में सभी जातियोंका प्रतिनिधित्व रहा था ।

दो दिनों की अजमेर यात्रा में गांधीजी का प्रभाव ऐसा रहा कि सूबे में आगे जाकर जातियों का भेद मिटता चलागया। राजपूताना में तब कुएं-बावड़ी तक जातियों में बंटे थे। मंदिर-स्कूलों में प्रवेश भी जाति के आधार पर हीहोता था लेकिन गांधीजी की इस यात्रा ने समाज की सोच को झकझोर दिया।

राजपूताना के हरिजन नेताओं ने बेगार प्रथा के बारे में बापू को बताया। गांधीजी अजमेर में राजस्थान चरखासंघ के कार्यकर्ताओं से भी मिले। इन कार्यकर्ताओं ने गांधीजी को बताया कि 1926 में अमरसर जयपुर मेंस्थापित की गई हरिजन पाठशाला इतने अच्छे ढंग से चल रही है कि अब सवर्णों के बच्चे भी इसमें पढ़ रहे हैं।इसी दिन गांधीजी ने हरिजन सेवकों को भी संबोधित किया।
गांधीजी की सोच थी- आजादी की लड़ाई जीतने के लिए भारतीयों का एकजुट होना जरूरी हैं। हरिजनों औरअन्य कई जातियों को छोटा मानकर भेदभाव-छुआछूत की स्थिति को दूर करना जरुरी है। गांधीजी अजमेर कीहरिजन बस्तियों में गए और अजमेर के दिल्ली दरवाजा की बस्ती, तारागढ की ढाल की मलूसर बस्ती आदि कोदेखा- वहाँ मेहतरों की सड़ी गली झोंपडियां थीं। पानी के नाम पर 400 परिवारों के मध्य मात्र एक नल। रैगरोंके मौहल्ले की भी यही दुर्दशा थी ।

गांधीजी की इस यात्रा का पहला असर यह दिखा कि अजमेर की तत्काललीन म्युनिसिपल कमेटी ने हरिजनोंऔर छोटी कही जाने वाली जातियों के लिए बड़ा तालाब खोल दिया।

गांधीजी ने समाज को सामाजिक भेदभाव और छुआछूत की बुराई दिखाई।हरिजनों के मंदिरों-स्कूलों में प्रवेशपर रोक, बेगार, पानी और अन्य सुविधाओं से वंचित रखना, कर्ज का बोझ जैसी लाचारी आदि के बारे मेंबताया।साथ ही शराब-मांस जैसी बुराईयों के बारे में भी जानकारी दी। गांधीजी ने सबको सावचेत किया कि वेइन बुराइयों को छोड़े। इससे प्रेरित होकर स्वतंत्रता आंदोलन के नेता अर्जुनलाल सेठी सहित अन्य कई लोगों नेछोटी जातियों के उत्थान के लिए धन दिया।

गांधीजी की इस यात्रा की खूबी यह रही कि उनकी राजस्थान हरियन यात्रा की व्यवस्थाएं स्वर्ण जातियों केलोगों ने कीं। उनकी सभाओं में सभी जातियां, एवं सभी कौम के लोग शामिल हुए । सामाजिक बुराइयों कोपहचान कर सुधार की शुरुआत हुई। हरिजन स्कूल खुले, जिनमें अगड़ी जाति के बच्चे भी पढ़ने लगे।

इस अवसर पर राजपूताना हरिजन सेवक संघ ने गांधीजी को सम्मान पत्र भेंट किया। तब राजपूताना कीआबादी 1 करोड़ 12 लाख 25 हजार 712 थी जिनमें 15,65,407 हरिजन आबादी थी जोकि कुल आबादी का14 प्रतिशत और हिन्दू आबादी का 15.5 प्रतिशत थे।

गाँधी जी की राजस्थान यात्राओं के किस्से
अजमेर की दो दिन की यात्रा के बाद गांधी जी 6 जुलाई को ब्यावर पहुंचे थे । यहां उन्हें चम्पालाल रामेश्वरक्लब की इमारत में ठहराया गया। जहां बाद में चम्पानगर बस गया। गांधीजी के ब्यावर पहुंचने के साथ हीएक घटना घटी जो कि ऐतिहासिक बन गई। जब गांधीजी ब्यावर पहुंचे तो वहां एक 24 साल के युवा पंचंद्रशेखर ने अपने साथियों के साथ गांधीजी को काले झंडे दिखाए। यह नौजवान काशी से शिक्षा प्राप्तसंस्कृत का मूर्धन्य विद्वान था।

इसके उपरांत पं.चंद्रशेखर गांधीजी से मिले और उनको शास्त्रार्थ करने की चुनौती दी। इसके जवाब मेंगांधीजी ने हंसते हुए कहा कि तुम घोषणा कर दो कि गांधी बिना शास्त्रार्थ के ही हार गया।

यह घटना साधारण-सी लगती है, लेकिन ब्यावर की जमीन पर इतिहास रच गई। पं.चंद्रशेखर आगे चलकरपुरी के शंकराचार्य बने और स्वामी निरंजनदेव तीर्थ कहलाए। वे 1964 से 1992 तक शंकराचार्य रहे। इससेपूर्व वे अखिल भारतीय रामराज्य परिषद के मंत्री के अलावा 1955 से 1964 तक महाराजा संस्कृत कालेजजयपुर के प्राचार्य रहे। बहरहाल, स्वामी और महात्मा की यह मुलाकात उक्त घटना तक ही सीमित रही।

विधवा विवाह की प्रशंसा
उस जमाने में विधवा विवाह किसी क्रांति से कम नहीं था। ब्यावर के गोविन्द प्रसाद कौशिक ने पहलाविधवा विवाह कराया था। वे यह साहसिक कदम उठाने वाले ब्यावर के पहले व्यक्ति थे। कौशिक कीविधवा पुत्री शारदा का विवाह दिल्ली के गोपालचंद्र शर्मा के साथ हुआ। इसमें भिवानी (हरियाणा ) के बड़ेकांग्रेसी नेता नेकीराम शर्मा भी शामिल हुए। गांधीजी विवाह में तो शामिल नहीं हुए थे, लेकिन नेकीरामशर्मा जब नव दम्पति को गांधीजी के पास आशीर्वाद दिलाने लेकर गए तो गांधीजी अत्यंत प्रसन्न हुए औरनवविवाहित जोड़े को अपना आशीर्वाद दिया, किन्तू वधु को जेवर पहने देख कर बोले- यह बोझ क्यों लादेहो?

गांधीजी से जैन साधु भी जुड़े
ब्यावर प्रवास के दौरान मिशन ग्राउंड पर गांधीजी की सभा हुई। इस सभा में स्थानकवासी जैन साधुओं नेगांधीजी को मानपत्र दिया और हरिजन कल्याण कोष के लिए धन संग्रह किया। दस्तावेज बताते हैं किसाधु चुन्नीलाल और लक्ष्मी ऋषि गांधीजी के मार्ग पर रचनात्मक कार्यों में लग गए। सभा में गांधीजी कोजनता और हरिजनों ने मानपत्र भेंट किया और हरिजन कोष के लिए 1172 रुपए और कुछ आने दिए।गांधीजी हरिजन बस्तियों में गए। ब्यावर से गांधीजी मारवाड़ जंक्शन होते हुए रेल से लूणी गडरा रोड होतेहुए कराची गए।

अजमेर की गुप्त यात्रा भी की
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एक बार गुप्त यात्रा पर अजमेर आए थे। इस यात्रा की जानकारी उनके करीबियोंको ही थी। रात में बापू शहर की तंग गलियों से गुजरते हुए रास्ता भटक गए और एक नोहरे में जा पहुंचे।वहां उनके प्रशंसक माणकचंद सोगानी ने उन्हें पहचान लिया और बापू ने रात उन्हीं के घर गुजारी। सोगानीवर्ष 1972 में अजमेर पूर्व से विधायक रह चुके हैं। दिवंगत सोगानी के पुत्र सुधीर सोगानी को आज भी उनकेपिता की ओर से सुनाया गया वह किस्सा याद है। बात वर्ष 1930 की है। खजाने के नोहरे में स्थित उनकेपुराने घर में रात करीब 11 बजे उनके पिता माणकचंद सोगानी झरोखे में बैठे थे। तभी अचानक उनकी नजरगांधीजी पर पड़ी। उन्होंने झरोखे से ही आवाज दी बापू आप यहां कैसे? वे नीचे उतरे और गांधीजी से बातकी। तब पता चला कि गांधीजी खजाना गली से कहीं जा रहे थे, तो रास्ता भटककर नोहरे में आ गए।उन्होंने गांधीजी को घर पर बुलाया और गांधीजी से आग्रह किया कि आज रात आप यहीं विश्राम करें औरवे मान गए। गांधीजी को घर में देखकर उनके दादा दिवंगत नेमीचंद सोगानी, चाचा निहालचंद और चाचीअनूप कंवर की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। घर में घुसते ही गांधीजी ने कुछ भी विशेष इंतजाम करने सेमना कर दिया।

गांधीजी ने दूध पिया और सो गए। तडक़े ही घर से चले गए। जाते-जाते उन्होंने माणकचंदसोगानी को उनकी यात्रा का किसी से भी जिक्र नहीं करने की हिदायत दी, क्योंकि उस जमाने की अंग्रेजराज की पुलिस उनके परिवार को परेशान करती। इस घटना के कई दिनों बाद स्वतंत्रता सेनानी दिवंगतज्वालाप्रसाद शर्मा ने माणकचंद सोगानी की प्रशंसा भी की। सोगानी ने अपने परिवार से भी आजादी केबाद यह किस्सा साझा किया। विधायक माणकचंद सोगानी नगर परिषद सभापति, नगर विकास न्यासअध्यक्ष रह चुके हैं।