सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : अभी हाल ही में टी 20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम आयरलैंड में उसके खिलाफ दो टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की क्रिकेट सीरीज खेलने जाएगी। भारतीय क्रिकेट टीम बीते आठ बरस में तीन बार-2018,2022 , 2023 -तीन बार आयरलैंड का दौरा कर चुकी है। भारत की आयरलैंड में उसके खिलाफ बेलफास्ट में 2007 के बाद पहली बार खेलेगी।
भारतीय क्रिकेट बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ 26 जून को पहला और 28 जून को दूसरा आखिरी टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलेगी। यह जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मानद सचिव देवजीत साइकिया ने दी। भारत का आईसीसी टी 20 क्रिकेट विश्व कप जीतने के बाद यह पहला विदेशी दौरा होगा।





