फिल्म ढिंढोरा का म्यूजिक वीडियो हम तीनों की यारी किया गया रिलीज़

The music video for the film *Dhindhora*—"Hum Teeno Ki Yaari"—has been released

रविवार दिल्ली नेटवर्क

मुंबई : भोजपुरी फिल्म ढिंढोरा का ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया।जिसमें 2 मिलियन से अधिक व्यूज मिलें हैं।ट्रेलर की सफलता के बाद फिल्म का म्यूजिक वीडियो हम तीनों की यारी यूट्यूब पर रिलीज किया गया।जिसे गीतकार अशोक सिन्हा ने लिखा हैं और म्यूजिक अभिषेक चौधरी ने तैयार किया हैं।जबकि,इस गाने को अंकित तिवारी,अमित सिंह एवं पवन बिहारी ने आवाज दी हैं एवं कोरियोग्राफी अशोक मैथी ने किया हैं।फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों द्वारा भरपूर प्यार आशीर्वाद मिलने से निर्देशक अनिल कमल चौहान की उम्मीदें बढ़ी हैं।रामा गणेश फिल्मस के बैनर तले बनी यह फिल्म आगामी 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की जायेगी। कहानी तीन दोस्तों की हैं,जो आवारा होते हैं और अमीर बनने का सपना रखते हैं।अमीर बनने के लिए तरह – तरह के काम करते हैं।फिर अमीर बाप की बेटी से शादी करके अमीर बनना चाहते हैं।यह एक हास्य मनोरंजन से भरपूर एक साफ सुथरी पारिवारिक भोजपुरी फिल्म हैं।जिसमें कॉमेडी ज्यादा हैं और इसके साथ थोड़ा बहुत एक्शन,फैमिली ड्रामा एवं रोमांस भी देखने को मिलेगा।फिल्म के मुख्य अभिनेता आदर्श आनंद,राज सोनी और रमेश साहनी लोकप्रिय एवं चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हैं।जिन्हें पूरे भारत के लोग देखते हैं।इससे निर्देशक अनिल कमल चौहान को विश्वास हैं कि सिनेमाघरों में भी दर्शक इन्हें देखने जरूर पहुंचेंगे।इससे पहले भी अनिल कई फिल्में कर चुके हैं।उनमें भी नवोदित कलाकारों ने ही अभिनय किया हैं।अनिल कमल चौहान की यह पहल भोजपुरी फिल्म उद्योग में एक नई सोच हैं।जो आगे भविष्य में भोजपुरी फिल्म उद्योग को कई सुपरस्टार्स देने का काम करेंगे।

ढिंढोरा में चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर आदर्श आनंद,राज सोनी, रमेश साहनी, प्रियंका महाराज, धर्मेंद्र सम्राट, वीरू प्रताप सिंह, चांदनी क्वीन (कबूतरी), और चांदनी क्वीन (झबरी), विनोद मिश्रा, देवेंद्र कुमार पाठक एवं अन्य ने प्रमुख रूप से अभिनय किया हैं।

इस फिल्म की निर्मात्री मैडम के.के, निर्देशक अनिल कमल चौहान, छायांकन अमिताभ चंद्रा, संवाद लेखक राजा ठाकुर हैं।