चर्चित हॉरर लव स्टोरी “एकांगी अंतरात्मा” OTT पर हुई रिलीज

The popular horror love story "Ekaangi Antraatma" released on OTT

रविवार दिल्ली नेटवर्क

मुंबई : सांवरे फिल्म्स प्रोडक्शन की चर्चित हॉरर लव स्टोरी “एकांगी अंतरात्मा” OTT पर हुई रिलीज हो चुकी हैं। जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा हैं। यह फिल्म ओटीटी पर काफी पसंद किया जा रहा हैं। रिलीज के बाद से ही फिल्म लगातार दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। रहस्य, डर, प्यार और आत्मा की गहराइयों को छूती यह फिल्म OTT दर्शकों को एक अलग ही सिनेमाई अनुभव दे रही है।

यह फिल्म प्रसिद्ध OTT प्लेटफॉर्म Vix Digital OTT पर स्ट्रीम हो रही है। सोशल मीडिया पर फिल्म के इमोशनल सीन्स, हॉरर मोमेंट्स और सोलफुल म्यूजिक की जमकर तारीफ हो रही है। कई दर्शकों ने इसे हाल के समय की सबसे अलग और दिल को छू लेने वाली हॉरर लव स्टोरी बताया है।

फिल्म को सांवरे फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया है। निर्मात्री और मुख्य अभिनेत्री सुमन पांडेय ने अपने दमदार अभिनय और भावनात्मक प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया है। वहीं निर्देशक अनुभव श्रीवास्तव ने फिल्म को बेहद रहस्यमयी और सिनेमैटिक अंदाज में प्रस्तुत किया है।

फिल्म में सागर गर्ग , प्रदीप शर्मा, गीतांजलि कपूर, राजेश प्रजापति, मानसी, शुभम तिवारी और सोनिया जैसे कलाकारों ने शानदार अभिनय किया है। फिल्म का संगीत और विशेष रूप से इमोशनल ट्रैक “कैसे मेरे अरमान” दर्शकों को भावुक कर रहा है।

फिल्म की शूटिंग आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व वाले स्थानों पर की गई है, जिसने इसकी कहानी और वातावरण को और भी रहस्यमयी और आकर्षक बना दिया है। यही कारण है कि फिल्म में डर के साथ-साथ गहरी भावनाएं और आत्मिक जुड़ाव भी महसूस होता है।

निर्मात्री एवं मुख्य नायिका सुमन पांडेय ने दर्शकों से अपील करते हुए कहा कि “यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि भावनाओं और आत्मा को महसूस कराने वाला अनुभव है। हम चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस फिल्म को देखें और अपना प्यार व आशीर्वाद दें।”

“एकांगी अंतरात्मा” अब Vix Digital OTT पर स्ट्रीम हो रही है।

कृपया फिल्म जरूर देखें, अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें और अपनी बहुमूल्य प्रतिक्रिया देकर पूरी टीम का उत्साह बढ़ाएं।

यह फिल्म आपको डराएगी भी, भावुक भी करेगी और अंत तक अपनी दुनिया में बांधे रखेगी।