संसद का बजट सत्र पर इस बार भी रहेगी कोविड प्रोटोकोल की छाया

रविवार दिल्ली नेटवर्क

नई दिल्ली : संसद का बजट सत्र पर इस बार 31 जनवरी को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के अभिभाषण के साथ शुरुहो रहा है। राष्ट्रपति मुर्मु इस दिन केन्द्रीय कक्ष में संसद के संयुक्त अधिवेशन को सम्बोधित करेंगी।इसी दिनआर्थिक विश्लेषण भी जारी होगा।

एक फ़रवरी को केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वर्ष 2024-25 का आम बजट प्रस्तुत करेंगी।

संसद के बजट सत्र पर कोरोनो महामारी के समय लागू कोविड -19 प्रोटोकोल की छाया इस बार भी लागूरहेंगी जिसके कारण करीब बारह सौ पत्रकारों को जारी होने वाले प्रवेश पत्र निलम्बित रहेंगे और उस बार भीरोटेशन के आधार पर प्रवेश के नियम लागू होने से एक बारगी में केवल 60-70 पत्रकार ही संसद कीकार्यवाही को कवर कर पायेंगे। दूरदर्शन और संसद टीवी के प्रतिनिधियों को भी आवश्यकता अनुसार हीकवरेज की अनुमति मिलेंगी। बताया जाता है कि वैश्विक परिस्थितियों का आकलन के बाद उच्च स्तर पर यहनिर्णय लिया गया है।

मीडिया की भाँति इस बार मन्त्रियों और सांसदों के निजी स्टाफ़ के प्रवेश पास पर भी प्रतिबन्ध रहेंगे।

संसद का बजट सत्र दो भागों में संचालित होगा। पहला भाग दस दिन चलेगा और दूसरा भाग होली के अवकाशके बाद संचालित होगा।