भारत व वेस्ट इंडीज के बीच ‘क्वॉर्टर फाइनल’ में रोमांचक मुकाबले के लिए मंच तैयार

The stage is set for a thrilling quarter-final clash between India and West Indies

भारत के वेस्ट इंडीज के इम्तिहान में खरे उतरने की उम्मीद

सत्येन्द्र पाल सिंह

कोलकाता : दो दो बार के चैंपियन भारत और वेस्ट इंडीज के बीच यहां ईडन गार्डंस में आईसीसी टी 20 क्रिकेट विश्व कप 2026 के संभवत: सबसे अहम ग्रुप 1 के आखिरी सुपर 8 दोनों टीमों के पॉवर हिटर्स के बल्लों से छक्कों और चौकों की बारिश देखने को मिल सकती है। भारत और वेस्ट इंडीज के बीच एक तरह से ‘क्वॉर्टर फाइनल’ में रोमांचक मुकाबले के लिए मंच तैयार है। ईडन गार्डंस की पिच पर जिस तरह रन बरसे हैं और 12 वें खिलाड़ी के रूप में जिस तरह घरेलू दर्शकों टीम इंडिया की हौसलाअफजाई के लिए यहां मौजूद रहेंगे उससे उसके वेस्ट इंडीज के खिलाफ रविवार को यह अहम मुकाबला जीत सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बढ़ जाती है। भारत और वेस्ट इंडीज दोनों ही सुपर 8 में दक्षिण अफ्रीका से अपने अपने मैच बड़े अंतर से हारीं और जिम्बाब्वे से बड़े अंतर जीती हैं। भारत के चीफ कोच गौतम गंभीर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को बतौर चीफ कोच अपने मार्गदर्शन में इस मैदान पर आईपीएल खिताब जिता चुके हैं। भारत के कप्तान सूर्य कुमार यादव अपने करियर के शुरू में आईपीएल में केकेआर के लिए खेलने के कारण इस मैदान के मिजाज से वाकिफ हैं। चीफ कोच गंभीर और कप्तान सूर्य कुमार यादव की जोड़ी की रणनीति का वेस्ट इंडीज के खिलाफ रविवार को इम्तिहान जरूर होगा लेकिन उनके इसमें खरे उतरने की पूरी उम्मीद है। दोनो टीमें जब आखिरी बार भिड़ीं तब वेस्ट इंडीज ने अपने घर में भारत से पांच टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज 3-2 से जीती। बीते दो बरस में सूर्य कुमार अगुआई में जिस तरह भारतीय टीम ने टी 20 अंतर्राष्ट्रीय खेली है उसके मद्देनजर वेस्ट इंडीज के लिए उसे उसके घर से वह भी ईडन में रोकना बहुत मुश्किल होगा।

बड़ा सवाल है कि इस मैच में जीत की ‘कुंजी’ गेंदबाजों के हाथ में है, तो बहुत हद तक जवाब हां में ही होगा। जिस भी टीम के गेंदबाज ‘क्वॉर्टर फाइनल’ में प्रतिद्वंद्वी टीम के विस्फोटक बल्लेबाजों पर लगाम उसे कम स्कोर पर रोकने में कामयाब रहेंगे तो उसकी जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बढ़ जाएगी।। अपनी टीम की जिम्बाब्वे पर बड़ी जीत के बावजूद भारत के कप्तान सूर्य कुमार यादव का यह कहना कि हमारी गेंदबाजी बेहतर हो सकती है यह साफ संकेत हैं कि वह वेस्ट इंडीज के खिलाफ इस अहम सुपर 8 मैच में वह अपने गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन की आस की आस कर रहे हैं। वेस्ट इंडीज की समस्या भी भारत की तरह उसकी गेंदबाजी है लेकिन उसके चीफ कोच डैरन सैमी यह मानने को तैयार नहीं है।

सूर्य कुमार यादव की अगुआई वाली मौजूदा चैंपियन भारतीय टीम ने अपनी एकादश में आधा दर्जन से बाएं हाथ के बल्लेबाजों की मौजूदगी का प्रतिद्वंद्वी टीमोंद्वारा खासतौर पर ऑफ स्पिनरों से गेंदबाजी करा उसे शुरू में बिखरने का तोड़ अपने बल्लेबाजी क्रम में मामूली फेरबदल कर लिया। भारत के अब वेस्टइंडीज के खिलाफ भी जिम्बाब्वे पर बड़ी जीत दर्ज करने वाली ही एकादश के साथ उतरने की उम्मीद है। अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के हाथों सुपर 8 में अपने पहले मैच में 76 रन से बड़ी हार को जिम्बाब्वे पर चेन्नै में 72 रन की बड़ी जीत से भुला फिर से पहली से आखिरी गेंद तक दे दनादन की रणनीति अपना जीत की राह पर लौट चुकी है। वहीं वेस्ट इंडीज भी अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के हाथों नौ विकेट से करारी हार के बाद यहां रविवार को भारत के खिलाफ सब कुछ दांव पर लगाकर खेलने उतरेगी। दोनों टीमों में ऑलराउंडरों की भरमार और आठवें नंबर तक बल्लेबाज हैं।वेस्ट इंडीज इस मैदान पर मौजूदा संस्करण में इटली और स्कॉटलैंड को हरा चुकी और इसके मिजाज से वाकिफ है। वेस्ट इंडीज ने इस मैदान पर अपने अपने मौजूदा चीफ कोच डैरन सैमी की कप्तानी में 2016 में इंग्लैंड को फाइनल में हरा जीते टी 20 विश्व कप में जीत की प्रेरणा से लेकर भारत के खिलाफ उतरेगी। वेस्ट इंडीज की टीम में बेशक 2016 में खिताब जीतने वाली टीम का करिश्मा न हो लेकिन उसने दक्षिण अफ्रीका के हाथों करारी हार से पहले अपनी कुछ पुरानी चमक जरूर दिखाई। भारत के पास अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन, सूर्य कुमार यादव, हार्दिक पांडया,शिवम दुबे , तिलक वर्मा जैसे विस्फोटक गगनचुंबी छक्के जड़ने में माहिर विस्फोटक बल्लेबाज हैं। वहीं वेस्ट इंडीज के पास शेमरॉन हेटमायर, शेरफन रदरफोर्ड ,जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड और रॉमैन पॉवेल जैसे पॉवर हिटर्स हैं, जो एक छोर से विकेट गिरने के बावजूद आखिर तक बल्ले से दे दनादन कर अपनी टीम को जिताने का दम रखते हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सात विकेट 83 रन पर गंवाने के बावजूद जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने उसे बड़े स्कोर तक पहुंचाया। वेस्ट इंडीज ने भले ही इस मैदान पर इटली और स्कॉटलैंड को हराया।वेस्ट इंडीज के पॉवर हिटर्स ने जिस तरह खासतौर पर प्रतिद्वंद्वी टीमों के स्पिनरों को निशाना बनाया उससे भारत के पिछले दो मैचों में खासे महंगे साबित रहे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल को अपनी रणनीति बदल विकेट टू विकेट गेंदबाजी करनी होगी। भारत की एकादश में आधा दर्जन से ज्यादा बाएं हाथ के बल्लेबाजी की मौजूदगी को ग्रुप मैचों और पहले सुपर 8 में दक्षिण अफ्रीका द्वारा अपने ऑफ स्पिनरों से निशाना बनाने की काट जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने बल्लेबाजी क्रम में मामूली बदलाव कर अभिषेक के साथ संजू से पारी का आगाज करा और इशान किशन को तीसरे और तिलक वर्मा को छठे नंबर पर भेज खोज ली है।

‘हम अपना बल्लेबाजी क्रम पिच देखकर तय करेंगे‘
‘हमारी बल्लेबाजी पिछले मैच में जिस तरह रंग में आई उससे हम बेहद खुश हैं। हम वेस्ट इंडीज के खिलाफ इस मैच में ऐसी ही दमदार बल्लेबाजी की उम्मीद कर रहे हैं। हमारी टीम वेस्ट इंडीज के खिलाफ जीत के लिए तैयार है। भारतीय टीम में वह इर्डन खेलना बहुत मायने रखता है। अभी टीम के गेंदबाजो पर कोई दबाव नहीं है। हम पूरे 20 ओवर तक आक्रामक गेंदबाजी करे। वरुण चक्रवर्ती गेंद से टीम के बाकी सभी खिलाड़ी यहां भारत के लिए अपना सर्वश्रष्ठ बेताब है। हमें वस्ट इंडीज के खिलाफ इस मैच की अहम मालूम है। यह मैच बडेस्कोर रहने वाला है। हम अपना बल्लेबाजी क्रम पिच देखकर तय करेंगे। तिलक वर्मा का छठे नंबर पर जो बढ़िया खेला बावजूद इसके हम यह नहीं कह सकते हमारा इसीक्रम के साथ बल्लेबाजी में उतरेंगे। जिम्बब्वे के खिलाफ छोटी लेकिन अहम भागीदारियां हुई। हम निजी रिकॉर्ड के लिए नहीं बल्कि टीम के लिए सर्वश्रष्ठ योगदान के लिए खेले।‘
रेन टेन दोइत्श, भारत के सहायक कोच