श्री मद भागवत और गीता के उपदेश आज भी प्रासंगिक है-कृष्ण चंद ठाकुर जी

नीति गोपेंद्र भट्ट

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रवासी राजस्थानियों की प्रमुख समाज सेवी संस्था श्री राम कृष्ण सेवा संस्थान के संस्थापक चेयरमेन ओ पी बागला और उनके परिवार ने मुख्य जजमान के रूप में नई दिल्ली के आश्रम चौक के निकट स्थित श्री जय राम आश्रम में 21-27 नवम्बर तक श्री मद भागवत कथा सप्ताह का शानदार और सुन्दर आयोजन किया ।वृन्दावन के अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सुप्रसिद्ध कथा वाचक कृष्ण चंद ठाकुर जी के मुखारविंद से धर्मावलम्बियों ने सात दिनों तक कथा का रसास्वादन किया और वहाँ आयोजित भण्डारा में भी भाग लिया।

कृष्ण चंद ठाकुर जी ने श्री मद भागवत ज्ञान यज्ञ में अपने सारगर्भित उद्बोधन में अमृत वर्षा करते हुए कहा कि सभी सौलह कलाओं से परिपूर्ण भगवान कृष्ण द्वारा दिए गए पार्थ अर्जुन को दिए गीता के उपदेश आज भी प्रासंगिक है और विश्व युद्ध के मुहाने पर खड़ी दुनिया का मार्ग दर्शन करने वाले है।

इस मौके पर श्री जय राम आश्रम हरिद्वार के महन्त ब्रह्मचारी ब्रह्मस्वरूप ने कहा कि भारत की संस्कृति वेद और पुराण के कारण ही भारत को विश्व गुरु कहा जाता रहा है।

श्री मद भागवत कथा सप्ताह में राजस्थान रत्नाकर के चेयरमेन राजेन्द्र गुप्ता, श्री राम कृष्ण सेवा संस्थान के प्रधान महेन्द्र कुमार गुप्ता महामन्त्री जय प्रकाश गोयल निवर्तमान प्रधान पुष्पेन्द्र गोयल श्याम सुंदर गोयल ललित पोद्दार प्रदीप बेरिवाल सतीश जिन्दल राकेश मोहन कसेरा रतीश मित्तल अश्विन चौधरी नीरज गोयल पवन जैन अमित शोरेवाला क्षीतिज मित्तल राजू सिंघल राकेश मोहन अग्रवाल प्रवीण जालान पिंकी आदि ने भी भाग लिया। इसके बाद देव दिवाली पर संस्था द्वारा दिल्ली के मोडर्न टाउन स्थित नैनी झील पर लेक ऐरिया रेसीडेंटस एसोसिएशन के सहयोग से 1100 दीपों की दीपमाला सजा दीप दान और महा आरती का आयोजन किया गया। साथ ही नौका विहार में राम दरबार की सवारी भी निकाली गई।