‘पंख होते तो उड़ जाते’ का ट्रेलर बना मिस्ट्री का दरवाज़ा

The trailer of 'If I had wings, I would fly' opens a door to mystery

मुंबई (अनिल बेदाग) : मुंबई में आयोजित एक ग्लैमरस इवेंट में अपकमिंग फिल्म पंख होते तो उड़ जाते का ट्रेलर और म्यूज़िक लॉन्च किया गया, जिसने आते ही सस्पेंस और थ्रिल का जबरदस्त माहौल बना दिया। सुदेश बेरी, शहबाज़ ख़ान और अवतार गिल जैसे दिग्गज कलाकारों की मौजूदगी ने इवेंट को खास बना दिया, वहीं मुख्य अतिथि अनूप जलोटा ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से शाम को और यादगार बना दिया।

ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्म की रहस्यमयी कहानी, इंटेंस बैकग्राउंड स्कोर और ट्विस्ट से भरपूर दृश्यों ने दर्शकों और मीडिया का ध्यान खींचा। फिल्म का म्यूज़िक रेड रिबन म्यूजिक के बैनर तले रिलीज़ हुआ, जिसके गाने “बिजली हूं मैं” और “नज़रों ने तेरी मुझसे” पहले ही चर्चा बटोर रहे हैं।

दिवंगत निर्देशक शिवा त्रिपाठी की यह फिल्म टीम के लिए बेहद भावनात्मक प्रोजेक्ट है। लॉन्च के दौरान उन्हें श्रद्धांजलि भी दी गई। निर्माता सैम पटेल ने कहा, “यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक सपना है, जो शिवा त्रिपाठी के जुनून का नतीजा है। हमें भरोसा है कि दर्शक इसके सस्पेंस और इमोशन्स से जुड़ेंगे।” 1 मई 2026 को रिलीज़ होने जा रही यह फिल्म अपने दमदार कंटेंट और स्टारकास्ट के साथ दर्शकों को एक अलग सिनेमाई अनुभव देने के लिए तैयार है।