महिला पुलिस टीम ने डासना देवी मंदिर तक कलश यात्रा सकुशल संपन्न कराई

The women police team successfully completed the Kalash Yatra to Dasna Devi Temple

रविवार दिल्ली नेटवर्क

गाजियाबाद : मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अन्तर्गत पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड के निर्देशानुसार पुलिस उपायुक्त नगर जोन धवल जयसवाल के निर्देशन में 22 अक्टूबर 2025 को प्रियाश्री पाल, सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी द्वारा थानाध्यक्ष वेव सिटी, थानाध्यक्ष क्रॉसिंग रिपब्लिक, मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा गोवर्धन पर्व के अवसर पर थाना वेव सिटी क्षेत्र के डासना क्षेत्र में श्री राम कॉलोनी डासना से डासना देवी मंदिर तक कलश यात्रा सकुशल संपन्न कराई गयी।

इस कलश यात्रा को सकुशल और सुरक्षित रूप से संपन्न कराने में महिला पुलिस टीम द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह कलश यात्रा, जो धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व की थी तथा जिसमे भारी संख्या में महिलाएं शामिल थी। महिला पुलिस टीम ने पूर्ण अनुशासन, सतर्कता और समर्पण के साथ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित किया। महिला पुलिसकर्मियों की सक्रियता और त्वरित प्रतिक्रिया के कारण यात्रा निर्बाध रूप से संपन्न हुई।