जामुन के साथ नहीं खाने चाहिए ये फ़ूड

रविवार दिल्ली नेटवर्क

नई दिल्ली। मानसून की बारिश के साथ जामुन का मौसम भी आ गया है और लोगों को जामुन खूब खाने को मिलता है। शुगर के मरीजों के लिए जामुन भेहद ही फायदेमंद है, क्योंकि इससे शुगर को कंट्रोल करने में बेहद मदद मिलती हैं। इसलिए शुगर के मरीज इन दिनों जमकर जामुन का खाने का आनंद उठाते हैं। वही अन्य लोग भी साल में एक बार आने वाले जामुन का खूब लुफ्त उठाते हैं। परंतु स्वास्थ्य के लिए जामुन खाते वक्त अन्य बातों का भी ध्यान रखना चाहिए। जामुन खाने के बाद कुछ चीजें बिल्कुल भी नहीं खानी चाहिए। क्योंकि इससे शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक जामुन खाने के बाद हल्दी, आचार, दूध और पानी का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

हल्दी अपने आप में ही कई फायदों से भरपूर है। इसे औषधी के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन जब बात हल्दी को जामुन के साथ खाने की आती है तो मामला जरा गड़बड़ा जाता है। जामुन और हल्दी एक साथ मिलकर रिएक्ट करते हैं। जिससे शरीर पर इसके दुष्प्रभाव पड़ सकते हैं। खासकर पेट में गड़बड़ी होने की संभावना बढ़ जाती है। चटपटा अचार यूं तो खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। पर कुछ चीजों के साथ इसे खाना सेहत से समझौता करने जैसा हो जाता है। इन्हीं में से एक चीज है जामुन। अचार को जामुन के साथ खाने पर पेट खराब होने की दिक्कत हो सकती है और पेट में दर्द भी उठ सकता है।

जामुन के साथ या जामुन खाने के तुरंत बाद दूध पीना एक गलत फैसला हो सकता है। कारण है दूध (Milk) का जामुन के साथ रिएक्ट करना। इससे अपच (Indigestion) और पेट दर्द की दिक्कत हो सकती है। इसलिए बेहतर है कि आप नमक लगाकर ही जामुन खाएं और दूध की जामुन से दूरी बना लें। ऐसे कई फूड हैं जिनके साथ या जिन्हें खाने के तुरंत बाद पानी पीने की सलाह नहीं दी जाती है। इससे दस्त और अपच की संभावना बढ़ जाती है और पेट में गैस या एसिडिटी भी हो सकती है. इसलिए जामुन खाने के कम से कम आधे घंटे बाद पानी का सेवन करना चाहिए।