तीन नवनिर्वाचित विधायकों ने ली विधानसभा में पद व गोपनीयता की शपथ

Three newly elected MLAs took oath of office and secrecy in the Assembly

रविवार दिल्ली नेटवर्क

शिमला : तीन नवनिर्वाचित विधायकों ने ली विधानसभा में पद व गोपनीयता की शपथ, मुख्यमंत्री की पत्नी कमलेश ठाकुर, बावा हरदीप और आशीष शर्मा ने ली विधायक के रूप में शपथ, सीएम सुक्खू बोले विपक्ष अब सकारात्मक भूमिका निभाने का करें काम । एंकर हिमाचल के तीन नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज शिमला विधान सभा सदन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में कांगड़ा जिले की देहरा विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर, नालागढ़ से बावा हरदीप सिंह और हमीरपुर से नवनिर्वाचित भाजपा सदस्य आशीष शर्मा शामिल है।

हिमाचल विधानसभा के इतिहास में पहली बार कोई पति पत्नी विधानसभा में पहुंचे हैं। शपथ समारोह के बाद विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा कि तीनों नवनिर्वाचित सदस्य की आज शपथ हुई है। अगस्त माह के अन्तिम सप्ताह में विधानसभा के मानसून सत्र हो सकता हैं।

कल से 9 के आलावा 26 नए विधायकों की विधान सभा में ट्रेनिंग रखी गई है। भाजपा के 9 सदस्यों पर विधानसभा में अनुशासनहीनता की कारवाई पर उन्होंने कहा की ये विधानसभा सदन का विषय है। सत्र के दौरान ही इस पर कोई निर्णय लिया जायेगा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा ने जो षड्यंत्र रचा उसका जवाब जनता ने दे दिया है। भाजपा को अब चुपचाप विपक्ष की सकारात्मक भूमिका को निभाना चाहिए। भाजपा की कारगुजारियों के चलते हिमाचल में विकास के चार माह खराब हो गए। प्रदेश की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जय राम सरकार ने जो कर्जा लिया उसके ब्याज को चुकाने के लिए भी कर्ज लेना पड़ रहा है।

हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने केंद्र सरकार के समक्ष विभिन्न प्रोजेक्ट्स को लेकर अपनी बात रखी और मदद की मांग की है जो हिमाचल का हक भी है। बाइट..सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुख्यमंत्री वहीं विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर ने कहा कि विपक्ष 25 से 28 हो गया जबकी कांग्रेस 40 के आंकड़े को पार नही कर पाई। सुक्खू सरकार ने चुनावो में जमकर सत्ता का दुरुपयोग किया बावजूद इसके लोकसभा की एक सीट भी नही जीत पाए। भाजपा ने राज्यसभा की एक सीट भी कांग्रेस से छीनी है और उपचुनाव के बाद भाजपा के विधायकों का आंकड़ा बढ़ा है।

वहीं हिमाचल की वित्तीय स्थिति को लेकर जयराम ठाकुर ने कहा कि आर्थिक स्थिति भाजपा ने नही बल्कि कांग्रेस सरकारों ने बिगाड़ी है ।भाजपा ने भी कांग्रेस के कर्ज के ब्याज को चुकाने के लिए कर्ज लिया। बाइट..जय राम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष। वहीं देहरा से विधायक बनी कमलेश ठाकुर ने कहा ये उनकी नही बल्कि देहरा की जनता की शपथ है। 25 साल बाद कांग्रेस ने देहरा की सीट जीती है वह देहरा के विकास के लिए काम करेंगी।

देहरा हमीरपुर के भाजपा विद्यायक आशीष शर्मा ने बताया कि डेढ़ साल में कांग्रेस सरकार ने हमीरपुर का कोई विकास नही करवाया और उनके ऊपर झूठे मुकदमे बनाएं। अब उम्मीद है की सरकार काम करेंगी। बाइट..आशीष शर्मा.. विधायक हमीरपुर वहीं नालागढ़ से कांग्रेस विधायक बने हरदीप सिंह बावा ने नालागढ़ की जनता का आभार व्यक्त किया और कहा कि नालागढ़ का विकास करना मेरी प्राथमिकता है।कानून-व्यवस्था को सुधारा जाएगा, जो वादे जनता से किए गए हैं, उनको धरातल पर उतारने के लिए आज से ही कार्य शुरू किया जाएगा।

नालागढ़ शपथ समारोह में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित अन्य विधायक मौजूद रहे। इससे पहले तीनों विधायक ढोल-नगाड़ों के साथ विधानसभा पहुंचे।