टीएमयू का वैश्विक फाउंडेशन एएलआईएफ के संग एमओयू

TMU signs MoU with global foundation ALIF

रविवार दिल्ली नेटवर्क

टीएमयू के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर श्री अक्षत जैन बोले, अब हमारे स्टुडेंट्स को वैश्विक मेंटरशिप, नेतृत्व प्रशिक्षण, रोजगारोन्मुख अवसर और इंटरनेशनल एल्युमिनाई नेटवर्क से जुड़ने के मिलेंगे अवसर

दुनिया के नामचीन हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के प्रोफेेसर्स की ओर से समर्थित वैश्विक फाउंडेशन एएलआईएफ के संग तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद ने एमओयू साइन किया है। इस वैश्विक एमओयू के मूल में टीएमयू के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर श्री अक्षत जैन के विज़न की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। एस्पायरिंग लीडर्स इंडिया फाउंडेशन की ओर से एस्पायर इंडिया के लीड एमएंडई एंड एल्युमिनाई इंगेजमेंट श्री विग्नेश पी, जबकि टीएमयू की ओर से डीन एकेडमिक्स प्रो. मंजुला जैन ने हस्ताक्षर किए हैं। श्री विग्नेश बोले, एमओयू का मकसद मॉडर्न एजुकेशनल मॉडल्स के संग-संग एआई बेस्ड एजुकेशन, कम्युनिटी लीडरशिप, इन्नोवेशन और लर्निंग इफेक्ट को बढ़ाना है। एमओयू के समय टीएमयू के वीसी प्रो. वीके जैन की उल्लेखनीय मौजूदगी रही। उल्लेखनीय है, टीएमयू के ईडी श्री अक्षत जैन और एएलआईएफ से संबद्ध श्री विग्नेश पी के बीच दुनिया के शैक्षणिक परिदृश्य में तेजी से हो रहे बदलाव को लेकर परस्पर गहरी समझ है। एमओयू के बाद ईडी श्री जैन बोले, हमारे स्टुडेंट्स को अब वैश्विक मेंटरशिप, नेतृत्व प्रशिक्षण, रोजगारोन्मुख अवसर और इंटरनेशनल एल्युमिनाई नेटवर्क से जुड़ने के अवसर मिलेंगे।

एमओयू से पूर्व मेडिकल एलटी में सीटीएलडी की ओर से आयोजित ओरियंटेशन सत्र में लीड एमएंडई एंड एल्युमिनाई इंगेजमेंट श्री विग्नेश पी बोले, मौजूदा समय में शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करना है। उन्होंने टीएमयू स्टुडेंट्स को अवसरों की पहचान कर स्वंय को भविष्य के लिए तैयार करने हेतु प्रेरित किया। आज का स्टुडेंट केवल ज्ञान प्राप्तकर्ता नहीं, बल्कि परिवर्तन का नेतृत्व करने वाला होना चाहिए। इसके अलावा श्री विग्नेश पी का यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ शैक्षणिक नेतृत्व के संग राउंड टेबिल डिस्कशन भी हुआ, जिसकी थीम इम्पॉवरिंग फर्स्ट जनरेशन लीडरशिप, एम्प्लायएबिलिटी एंड फ्यूचर स्किल रही। ओरियंटेशन सत्र में तीन सौ स्टुडेंट्स के संग-संग सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी के डायरेक्टर श्री पंकज कुमार सिंह, एसोसिएट डीन अकेडमिक्स डॉ. अमित कंसल, सीटीएलडी के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. दिलीप दत्त वार्ष्णेय, सीओई, टिमिट आदि कॉलेजों की भी फैकल्टी मौजूद रही।