भारतीय महिला हॉकी टीम में जगह बनाने के लिए दिखाना होगा कि आप हैं टीम खिलाड़ी: मराइन

To make it to the Indian women's hockey team, you have to show that you are a team player: Marijne

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : चीफ कोच शुएर्ड मराइन के मार्गदर्शन में भारत की 24 सदस्यीय महिला टीम मेजबान सीनर्ड , ब्यूनर्स आयर्स में मेजबान अर्जेंटीना के खिलाफ 13 से 17 अप्रैल तक चार हॉकी मैच की सीरीज खेलने जाने के लिए तैयार है। भारत और मेजबान अर्जेंटीना के बीच चार हॉकी टेस्ट मैचों की यह सीरीज खासी प्रतिस्पर्द्धी होने की उम्मीद है।

भारत और अर्जेंटीना की महिला हॉकी टीमों के बीच जून में 2024-25 एफआईएच प्रो हॉकी लीग में निर्धारित समय में दो दो से ड्रॉ रहा अर इसका फैसला शूटआउट मे हुआ। भारतीय महिला हॉकी टीम का यह आगामी अर्जेंटीना दौरा उसे इस अगस्त में होने वाले एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप और सितंबर में होने वाले एशियाई खेलों से अर्जेंटीना जैसी दिग्गज टीम के खिलाफ अहम अनुभव हासिल करने का मौका होगा। भारत को इस हॉकी सीरीज में हॉकी के लिए बेहद अहम साल 2026 में अपनी अलग अलग रणनीति और संयोजनों को आजमाने का अवसर मिलेगा।

भारतीय महिला हॉकी टीम के चीफ कोच शुएर्ड मराइन ने अपनी टीम के इस अर्जेंटीना दौरे की बाबत कहा,‘हम अर्जेंटीना में उसके खिलाफ चार मैचों की हॉकी सीरीज में 24 खिलाड़ियों के साथ जा रहे हैं। हमने इसके लिए बहुत सोच विचार कर टीम का चयन किया है। हमारी टीम का यह अर्जेंटीना अपनी ओर खिलाड़ियों को सर्वोच्च स्तर पर प्रदर्शन का मौका मुहैया कराने का मौका है। अर्जेंटीना दुनिया की सर्वश्रेष्ठ महिला हॉकी टीमों में से एक है। इस दौरे पर हमारी खिलाड़ियों का अर्जेंटीना के खिलाफ प्रदर्शन यह तय करेगा कि वे इस समय कहां खड़ी हैं। हम यह देखना चाहते हैं कि हमारी कौन सी खिलाड़ी मौके पर चौका लगाती है। हमारी भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए आपको यह दिखाना होगा कि आप टीम खिलाड़ी सबसे पहले हैं। बेशक खिलाड़ी का वैयक्तिक कौशल अहम है बावजूद इसके आप यदि टीम के साथ जुगलबंदी नहीं बैठा पाती हैं तो फिर आपके लिए इस भारतीय टीम में स्थान बना पाना बहुत मुश्किल होगा।