सूर्य के नेतत्व व हेड कोच गंभीर के मार्गदर्शन में भारत ने टी 20 क्रिकेट विश्व कप में बेहतरीन क्रिकेट खेली: मनहास

Under Surya's leadership and head coach Gambhir's guidance, India played excellent cricket in the T20 Cricket World Cup: Manhas

बीसीसीआई ने भारत को टी 20क्रिकेट विश्व कप जीतने पर दी बधाई

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : सूर्य कुमार यादव की अगुआई में भारत के अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को आईसीसी टी 20 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में रविवार रात 96 रन से हरा कर खिताब बरकरार रखने और रिकॉर्ड कुल तीसरी बार चैंपियन बनने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया को बधाई दी। कप्तान सूर्य और हेड कोच गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में टी 20 क्रिकेट विश्व कप जैसे परे टूर्नामेंट में बेखौफ दनादन क्रिकेट खेलते हुए अपनी अनुशासित गेंदबाजी और बेहद चुस्त क्षेत्ररक्षण की बदौलत लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। बीसीसीआई ने हेड कोच गौतम गंभीर और पूरे सपोर्ट स्टाफ के नेतृत्व, योजना और तैयारी को सराहा, जिसकी बदौलत भारत की आत्मविश्वास से भरी एक ऐसी संतुलित टीम तैयार हुई, जो दबाव में भी अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कहा कि वह पुरुष चयन समिति की भी सराहना करता है जिसने अनुभवी और युवा ऊर्जावान क्रिकेट के समूह की पहचान उस पर भरोसा किया, जिसके परिणामस्वरूप सबसे बड़े मंच पर शानदार प्रदर्शन करने वाली टीम तैयार हो पाई। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में टी 20 क्रिकेट विश्व कप फाइनल को भारतीय क्रिकेट के खास अध्याय के रूप में याद किया जाएगा। भारत की टी 20 विश्व कप की खिताबी जीत भारत के विश्व क्रिकेट में निरंतर वर्चस्व का भी प्रमाण है। ऐसे दौर में जब राष्ट्रीय क्रिकेट टीम से अपार अपेक्षाएं है तब भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के उम्मीदो पर खरा उतर अपने यादगार प्रदर्शन से सभी को खुश कर दिया।

भारत फिलहाल आईसीसी पुरुष टी 20 विश्व कप चैंपियन, आईसीसी महिला वन डे विश्व कप चैंपियन, आईसीसी महिला अंडर 19 विश्व कप चैंपियन, आईसीसी पुरुष अंडर विश्व कप चैंपियन और आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी है। भारत की पुरुष, महिला और आयु वर्ग में भारत की यह शानदार कामयाबी उसकी ताकत, निरतंरता और गहराई को दर्शाने के साथ बीसीसीआई की ऐसा मजबूत ढांचा बनाने की प्रतिबद्बता को दर्शाता, जिससे की प्रतिभा को बढ़ाने और क्रिकेट के उच्चतम स्तर पर उत्कृष्टता को बनाए रखी जा सके।

भारतीय पुरुष टीम को टी 20 क्रिकेट विश्व कप जीतने पर बीसीसीआई के अध्यक्ष मिथुन मनहास ने बधाई देते हुए कहा, ‘भारतीय पुरुष टीम का आईसीसी टी 20 क्रिकेट विश्व कप जीतना पूरे देश के बेहद गर्व की बात है। भारत का खिताब बरकरार रखना और यह कामयाबी अपनी ही धरती पर हासिल कर इसे और खास बना देता है। कप्तान सूर्य कुमार यादव के नेतृत्व और हेड कोच गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में भारतीय टीम ने टी 20 विश्व कप में बेहतरीन क्रिकेट खेली। मैं भारतीय टीम के हर सदस्य, कोचिंग स्टाफ और चयनकर्ताओं को इस खास उपलब्धि के लिए बधाई देता हूं।

यह भारतीय क्रिकेट का स्वर्णिम दौर है : साइकिया
बीसीसीआई के मानद सचिव देवजीत साइकिया ने कहा, ‘ यह भारतीय क्रिकेट का स्वर्णिम दौर है। भारत ने दो बड़े आईसीसी टूर्नामेंटों – बीते बरस आईसीसी महिला वन डे क्रिकेट विश्व कप और इस साल आईसीसी टी 20 पुरुष क्रिकेट विश्व कप-की मेजबानी की और दोनों में ही चैंपियन बनना वाकई गजब की उपलब्धि है। यह कामयाबी प्रगतिशील योजना और दूरदर्शिता के साथ बरसों से रखी गई मजबूत नींव का भी प्रतिबिंब है। जय शाह के अपने कार्यकाल के दौरान के योगदान ने भारतीय क्रिकेट के ढांचे और दुनिया भर में उसकी प्रतिष्ठा को मजबूत करने के साथ इस युग को आकार देने में अहम भूमिका निभाई। कप्तान सूर्य कुमार यादव और उनके निडर साथियों ,हेड कोच गौतम गंभीर की अगुआई वाले टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं को एक बार फिर विश्व मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सक्षम संतुलित टीम तैयार करने के लिए बधाई।’

भारत ने दबाव में गजब का धैर्य व आत्मविश्वास दिखाया, जो चैंपियन टीमों की निशानी : राजीव शुक्ल
बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ल ने कहा, ‘ भारत की यह खिताबी जीत खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के पूरे टी 20 विश्व कप के दौरान संयुक्त प्रयास,शानदार तैयारियों व प्रतिबद्धता का नतीजा है। भारत ने दबाव में गजब का धैर्य व आत्मविश्वास दिखाया, जो कि चैंपियन टीमों की निशानी है। अपने ही घरेलू प्रशंसकों के सामने आईसीसी टी 20 क्रिकेट विश्व कप जीतना और भी खास व यादगार है। मैं आईसीसी अध्यक्ष जय शाह के प्रयासों को सराहना चाहूंगा, जिनके मजबूत नेतृत्व में क्रिकेट का वैश्विक विकासहो रहा है। हम आईसीसी का इतने शानदार टूर्नामेंट के आयोजन के लिए आभारी हैं, जिसमें सभी को सर्वश्रेष्ठ टी 20 क्रिकेट देखने को मिली।

भारत ने गजब का एका, अनुशासन और जीवट दिखाया : भाटिया
बीसीसीआई के संयुक्त सचिव प्रभतेज भाटिया ने कहा, ‘भारतीय टीम ने टी 20 क्रिकेट विश्व कप के दौरान गजब का एका, अनुशासन और जीवट दिखाया। भारतीय खिलाड़ियों ने पहले मैच से ही खुद पर भरोसा जताया ही वह साफ एक मकसद के लिए खेलते दिखे जो कि मैदान पर उनके प्रदर्शन में भी दिखा। यह कामयाबी टीम की यह कामयाबी आज भारतीय क्रिकेट की पहचान बन चुकी है जो कि उसके पेशेवर अंदाज और प्रतिबद्धता को दर्शाती है। मैं भारतीय खिलाड़ियों, हेड कोच गौतम गंभीर की अगुआई वाले कोचिंग स्टाफ और चयनकर्ताओं को इतनी बेहतरीन टीम को एक साथ ला इस यादगार उपलब्धि तक पहुंचाने के लिए धन्यवाद देता हूं।‘

भारत की खिताबी जीत देश में क्रिकेट के मजबूत इकोसिस्टम का प्रमाण :रघुराम भट्ट
बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष ए रघुराम भट्ट ने कहा, ‘भारत की खिताबी जीत देश में क्रिकेट के मजबूत इकोसिस्टम और हर स्तर पर इसे विकासित करने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों का प्रमाण है।

खिलाड़ियों के समर्पण ,कोचिंग स्टाफ के मार्गदर्शन के साथ उपलब्ध ढांचे ने इस गजब की कामयाबी में अहम योगदान दिया है। पूरा देश भारत की टी 20 विश्व कप की खिताबी जीत का जश्न मना रहा है। भारत की यह खिताबी जीत भारत भर में क्रिकेट की अगली पीढ़ी के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा साबित होगी