केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बोध मार्ग फाउंडेशन के संस्थापक विभुश्री द्वारा प्रकाशित पसायदान पुस्तक का लोकार्पण किया

नीति गोपेन्द्र भट्ट

नई दिल्ली : केंद्रीय सड़क विकास परिवहन और राष्ट्रीय राज मार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में बोध मार्ग फाउंडेशन के संस्थापक विभुश्री द्वारा प्रकाशित पसायदान पुस्तक का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर अपने वर्चुयल संबोधन में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बोध मार्ग फाउंडेशन द्वारा विश्व शांति के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में फाउंडेशन के प्रयास न केवल प्रशंसनीय है वरन प्रासंगिक भी है।

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि विभुश्री द्वारा प्रकाशित पुस्तक पसायदान में इसे वैज्ञानिक ढंग से प्रस्तुत किया गया है जो कि लोक मंगल और विश्व शांति के लिए शलाघनीय है और इसे देश और सम्पूर्ण विश्व को अंगीकार करना चाहिए।

नई दिल्ली के कांस्टीट्यूट क्लब में आयोजित इस पसायदान पुस्तक के लोकार्पण समारोह में राजधानी की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधिगण मौजूद थे। बोध मार्ग फाउंडेशन के संस्थापक और पुस्तक लेखक विभुश्री ने अपने संबोधन में फाउंडेशन के उद्देश्य और रचनात्मक कार्यों की जानकारी दी।