केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश पूनिया ने कांग्रेस पर बोला हमला

Union Tourism Minister Gajendra Singh Shekhawat and senior BJP leader Satish Poonia attacked Congress.

रविवार दिल्ली नेटवर्क

श्रीगंगानगर : केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश पूनिया ने कांग्रेस पर बोला हमला, कांग्रेस ने हमेशा देश को बांटने का किया है काम आज केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश पूनिया श्रीगंगानगर के दौरे पर रहे।

इस दौरान उन्होंने पूर्व मंत्री गुरजंट सिंह बराड़ की शोक सभा में सम्मिलित होकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। इसके साथ-साथ उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश को बांटने का काम किया है लेकिन अब देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की राजनीति हो रही है।

कांग्रेस ने हमेशा देश को बांटने का किया काम

केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस पर धावा बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने प्रारंभ के काल से ही देश को बांटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आजादी के समय मजहब के नाम पर देश को बांटा गया, बोली के नाम पर देश को बांटा गया, अमीर और गरीब के नाम पर बांटा गया, भाषा के नाम पर बांटा गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की देश को बांटने की राजनीति अब समाप्त हो चुकी है। 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद देश में सिर्फ विकास की राजनीति हो रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव में तमाम तरह की आशंकाओं को झूठा साबित करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की है और प्रदेश की जनता ने डबल इंजन की सरकार के एजेंडे पर मोहर लगाई। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की संयुक्त सरकार ने जिस तरह से पिछले वर्षों में काम किया है उससे साबित होता है कि भारतीय जनता पार्टी विजय होगी।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनीति के मामले में अपरिपक्व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश पूनिया ने भी उपचुनावों पर बोलते हुए कहा कि 7 सीटों पर केवल सलूंबर की सीट भारतीय जनता पार्टी के पास थी। उन्होंने कहा कि वह ज्योतिष तो नहीं है लेकिन इतना कह सकते हैं कि इन 7 सीटों में से अधिकांश सीटों पर प्रचंड बहुमत से भाजपा की जीत होगी। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे पर भी हमला बोलते हुए कहा कि वह राजनीति के मामले में अपरिपक्व है उन्होंने कहा कि प्राचीन समय से ही राजनीति और धर्म नीति एक साथ चली आ रही है। उन्होंने कहा कि भगवा रंग किसी एक कौम का रंग नहीं है वह भारत के स्वाभिमान का रंग है इसलिए ना तो रंग पर एतराज होना चाहिए ना किसी दल पर एतराज होना चाहिए।

आपको बता दें कि गजेंद्र सिंह शेखावत और सतीश पूनिया सहित कई नेता श्रीगंगानगर की सादुलशहर विधानसभा के विधायक गुरवीर सिंह बराड़ के दादा पूर्व मंत्री गुरजंट सिंह बराड़ के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि गुरजंट सिंह बराड़ इलाके के बड़े किसान नेता थे और उन्होंने अपना जीवन सदैव किसानों और आम लोगों की सेवा में बिता दिया।