उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में साबित होगा मील का पत्थर – विराज सागर दास

दीपक कुमार त्यागी

  • उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का हिस्सा बनना सौभाग्य की बात – विराज सागर दास
  • विकास के लिए बहुत की उपयोगी होगा उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट – विराज सागर दास

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निश्चित तौर पर उत्तर एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी का जल्द प्रदेश बनेगा। उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट प्रदेश के विकास में अहम मील का पत्थर साबित होगा। यह विकास के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण और उपयोगी है। उक्त उद्गार बीबीडी ग्रुप के अध्यक्ष विराज सागर दास ने आज व्यक्त किये।

विराज सागर दास ने कहा कि उत्तर प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट निवेश का महाकुंभ बनने जा रहा है। इससे समूचे उत्तर प्रदेश के विकास को जहां नया आयाम मिलेगा वहीं प्रदेश के युवा बेरोजगारों के रोजगार के सपने को साकार करने में उपयोगी साबित होगा।

उन्होने कहा कि इस समिट का हिस्सा बनना हमारे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है। बीबीडी परिवार की ओर से इस ऐतिहासिक कार्य के लिए प्रदेशवासियां को बधाई के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मंत्रीगणों एवं अधिकारियों को धन्यवाद, जिनके अथक परिश्रम और सहयोग से यह निवेश का महाकुंभ साकार हो सका।