उत्तरकाशी सुरंग हादसा – हर एक व्यक्ति की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी, हमारा कर्तव्य – जनरल डॉक्टर वी.के. सिंह

दीपक कुमार त्यागी

  • उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हुए सुरंग हादसे में बचाव कार्य निरीक्षण करने लिए सिल्क्यारा सुरंग पहुंचे केंद्रीय मंत्री जनरल डॉक्टर वी.के. सिंह
  • 40 मजदूरों की जान बचाने के लिए केंद्रीय मंत्री जनरल डॉक्टर वी.के. सिंह ने बचाव टीम को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

गाजियाबाद के लोकप्रिय सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉक्टर वी.के. सिंह उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सुरंग हादसे का निरीक्षण करने लिए सिल्क्यारा सुरंग पहुंचे। यहां हुई दुर्घटना के बाद 40 मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू का आज 5वां दिन है। इस बीच केंद्रीय मंत्री जनरल डॉ. वी.के. सिंह ने उत्तरकाशी सुरंग दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान का जायजा लिया। उन्होंने स्वयं भी बचाव अभियान में रेस्क्यू टीम का सहयोग किया। उत्तरकाशी सुरंग दुर्घटनास्थल पर माननीय केंद्रीय जनरल डॉ. वी.के. सिंह भूस्खलन के बाद सुरंग के अंदर फंसे 40 श्रमिकों की जान बचाने के लिए चल रहे बचाव अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा “काम चल रहा है, आवश्यक सामग्री भेजी जा रही है, हम अपने लोगों को बचाने में पूर्ण प्रतिबद्ध होकर लगे हुए हैं। हर सम्भव प्रयास जारी है।” मंत्री श्री वी.के. सिंह ने संबंधित सेना के अधिकारियों और संबंधित अन्य अधिकारियों से वार्ता की और जल्द से जल्द लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि “हर एक व्यक्ति की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है, हमारा कर्तव्य है, वह हर एक प्रयास किया जाना है जिससे कभी मजदूरों को सुरक्षित निकाला जा सके।”