
सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के दूसरी पारी में मात्र 39 गेंदो में बनाए तेज अर्द्धशतक की बदौलत भारत अंडर 19 ने इंग्लैंड अंडर 19 के खिलाफ पहले यूथ क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन बेकनहेम में अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट पर 128 रन बनाकर अपनी कुल बढ़त 229 रन की कर ली। पहली पारी में शतक जड़ने वाले कप्तान आयुष म्हात्रे ने वैभव सूर्यवंशी के साथ भारत ए की दूसरी पारी तूफानी अंदाज में शुरू कर पहले विकेट के लिए 12 ओवर में 77 रन जोड़े तभी आयुष म्हात्रे (32 रन, 43 गेंद, पांच चौके ) के वॉन की गेंद पर मेज को कैच थमाने से यह भागीदारी टूट गई। सूर्यवंशी ने अलेक्स ग्रीन की गेंद को स्लैय कर चौका जड़ अपना खाता खोला और फिर उनकी गेंद पर स्कवॉयर कट किया करने के बाद उनके सिर के उपर से उड़ा कर छक्का जड़ा। वैभव सूर्यवंशी को वॉन 1की गेंद पर एकांश सिंह ने लपका और भारत ए ने दूसरा विकेट 109 पर खोया और स्कोर में दस रन ही जुड़े थे कि मौल्यराज सिंह चावड़ा(3 रन, 11 गेंद) ने वॉन की गेंद पर डेनली को कैच थमा दिया। भारत ए ने तीसरे दिन का खेल बंद होने के समय अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट खोका 128 रन बनाए थे। तब विहान मल्होत्रा 52 गेंद खेल छह चौकों की मदद से 34 और अभिज्ञान कुंडू बिना कोई रन बनाए खेल रहे थे।
भारत अंडर 19 की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने बाएं हाथ के स्पिनर के रूप में इंग्लैंड अंडर 19 की दूसरी पारी में 35 दन देकर कप्तान हम्जा शेख (84 रन,134 गेंद, एक छक्का, दस चौके) और थॉमस रेव(34 रन, 73 गेंद, पांच चौके) के विकेट भी निकाले जबकि तेज गेंदबाज हेनिल पटेल (3/81) सबसे कामयाब गेदबाज रहे।
सूर्यवंशी ने भारत ए की दूसरी पारी में अपने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और मात्र 44 गेंद खेल कर एक छक्के और नौ चौकों की मदद से 56 रन बनाकर दूसरे बल्लेबाज के रूप में इंग्लैंड ए के सबसे कामयाब गेंदबाज आर्ची वॉन(3/14) की गेंद पर एकांश सिंह को कैच थमा आउट हुए। इंग्लैंड अंडर 19 के लिए एकांश सिंह 59 ान और राल्फ अल्बर्ट ने 50 रन बनाए जबकि रॉकी फ्लिंटॉफ ने सबसे ज्यादा 93 रन बनाए। इंग्लैंड अंडर 19 के लिए एकांश सिंह 59 ान और राल्फ अल्बर्ट ने 50 रन बनाए जबकि रॉकी फ्लिंटॉफ ने सबसे ज्यादा 93 रन बनाए।
इंग्लैंड ए ने अपनी पहली पारी तीसरे दिन सुबह पांच विकेट पर 230 रन से आगे शुरू की और सुबह के सत्र में थॉमस रेउ के फरूवप में खोया जिन्हें सूय_वंशी की गेंद पर विकेटकीपर कुंडू ने लपका। इंग्लैंड ने अपना छठा विकेट 336 पर खोया। तब इंग्लैंड को फॉलोआन से बचने के लिए सात रन और चलाए तब उसकी रन गति बहुरु धीमी हो गई। अंबरीश ने नो बाल की और जैक होम ने एक रन लिया और इंग्लैंड ने फॉलोआन बचा लिया। होम व जेम्स मिंटो ने नौवें विकेट के लिए 48 रन जोड़ चायकाल के समय अपनी पहली पारी में आठ विकेट पर 416 रन पर पहुंचाया। जेम्स ने अंबरीश की गेंद को हुक किया अैर मौल्यराज सिह चावड़ा को स्कवॉयर लेग पर कैच थमा दिया हाम को लेग स्पिनर माहम्मद इनान ने आनी ही गेंद पर लपका और इंग्लैंड क पहली पारी 439 रन पर समाप्त हुई। भारत ने अपनी पहली पारी में 540 रन बनाए थे।