वासुदेव देवनानी ने जोधपुर पहुँच कर केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को बंधाया ढांढ़स

Vasudev Devnani reached Jodhpur and consoled Union Railway Minister Ashwini Vaishnav

देवनानी ने स्व. श्री दाऊलाल वैष्णव को श्रृद्धाजंलि अर्पित की

गोपेन्द्र नाथ भट्ट

जयपुर : राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने जोधपुर पहुँच कर केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ढांढ़स
बंधाया।देवनानी ने जोधपुर में रेल मंत्री वैष्णव के पिता दाऊलाल जी वैष्णव के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया।

विधान सभाध्यक्ष देवनानी ने स्व. दाऊलाल जी वैष्णव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धाजंलि व्यक्त की। उन्होंने कहा कि स्व. दाऊलाल वैष्णव सरल, कर्तव्यनिष्ठ और संस्कारवान व्यक्तित्व के धनी थे, उन्होंने अपने परिवार को सेवा और मूल्यों की भावना से ओतप्रोत किया। उनका जीवन लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।

देवनानी ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु पुष्पांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वह पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह वियोग सहन करने की शक्ति प्रदान करें।