
दीपक कुमार त्यागी
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी गाजियाबाद के निवासी विनीत त्यागी को आगामी बिहार चुनाव के लिए सहप्रभारी नियुक्त किया गया है। उनको यह जिम्मेदारी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के द्वारा सौंपी गई है। विनीत त्यागी की नियुक्ति होने पर ग़ाज़ियाबाद जिला के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने विश्वास जताया है कि विनीत त्यागी का राजनीतिक अनुभव, प्रखर वाणी और विभिन्न राज्यों में पार्टी के लिए संगठनात्मक कार्य करने का कौशल बिहार चुनाव में निश्चित ही भारतीय जनता पार्टी को मजबूती प्रदान करेगा।