
दीपक कुमार त्यागी
मोदीनगर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री परमपूज्य गौरक्ष पीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ महाराज के जन्मदिवस पर 5 जून से 11 जून तक विश्व हिन्दू महासंघ हिन्दू स्वाभिमान सप्ताह बना रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज के जन्म उत्सव को विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष रिंकू शर्मा व मातृशक्ति की जिला अध्यक्ष कविता चौधरी, जिला प्रभारी गौरव , जिला उपाध्यक्ष प्रभाकर सिंह राणा व अन्य पदाधिकारी द्वारा बाबा मोहन राम योगेश्वर धाम मंदिर बखारवा मोदीनगर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि श्री 1008 महामंडलेश्वर सत्यानंद गिरी महाराज , मोदीनगर विधायक मंजू सिवाच, नरेश उपाध्याय अध्यक्ष पश्चिम उ प्र, कुलदीप शर्मा महामंत्री पश्चिम उ प्र, तूलिका शर्मा अध्यक्ष मातृशक्ति पश्चिम उ प्र, प्रीति प्रिया महामंत्री मातृशक्ति व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे ।