कप्तान एलिजाबेथ के दो गोल से वेल्स ने द.कोरिया को हराया

Wales beat South Korea with two goals from captain Elizabeth

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : कप्तान एलिजाबेथ बिंघम (49 वें व 53 वें मिनट) के आखिरी क्वॉर्टर में दागे दो गोल की बदौलत वेल्स ने पिछड़ने के बाद दक्षिण कोरिया को हैदराबाद में एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप क्वॉलिफायर्स 2026, हैदराबाद, तेलंगना में पांचवें से आठवे स्थान के मैच में 2-1 से हराया। पराजित दक्षिण कोरिया के लिए इकलौता गोल चौथे और आखिरी क्वॉर्टर के पहले मिनट मे पार्क यिओनजियम ने दागा। दोनों ही टीमें एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप 2026 के लिए क्वॉलिफाई करने की होड़ से बाहर हो चुकी हैं।