खंडवा के पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

रविवार दिल्ली नेटवर्क

खंडवा : खंडवा के पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ विजय शाह के साथ खंडवा महापौर अमृता यादव विधायक कंचन तनवे के साथ खंडवा एसपी मनोज कुमार राय, कलेक्टर अनूप कुमार सिंह भी शामिल हुए। विधि विधान के साथ शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। शस्त्र पूजन के बाद मां काली की महाआरती मंत्री विजय शाह के साथ तमाम लोगों ने मिलकर की।