द.अफ्रीका ने कुल 314 रन की बढ़त के साथ सीरीज जीतने की ओर बढ़ाए कदम
सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के अर्द्धशतक और वाशिंगटन सुंदर की 48 रन की संयम भारी पारी के बावजूद सात फुट लंबे तेज गेंदबाज मार्को येनसन के अपनी लंबाई का लाभ उठा हासिल उछाल की बदौलत गेंद से जड़े ‘छक्के’ और एडन मरक्रम के पांच कैच की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने भारत की पहली पारी गुवाहाटी के बरसपाड़ा स्टेडियम में दूसरे व आखिरी क्रिकेट टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को लंच के बाद 201 रन पर समेट कर 288 रन की बढ़त हासिल करने के बावजूद उसे फॉलोऑन नहीं दिया। येनसन ने दक्षिण अफ्रीका के लिए पहली पारी में तूफानी 93 भी बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को येनसन ने 48 रन देकर छह और ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर ने 64 रन देकर तीन विकेट चटका भारत की पहली पारी सस्ते में समेटने में अहम भूमिका निभाई जबकि बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज ने केएल राहुल के रूप में एक विकेट चटकाया। दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन का विशाल स्कोर बनाया और तब भारत को फॉलोऑन से बचने के लिए 290 रन बनाने की जरूरत थी। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल (58 रन, 97 गेंद, एक छक्के, सात चौके) व के एल राहुल (22 रन 63गेंद,2 चौके) ने पहली विकेट के लिए 65 और वाशिंगटन सुंदर (48 रन, 92 गेंद, एक छक्का, दो चौके) ने आठवें विकेट के लिए भारत के लिए पहली पारी में 72 रन की भागीदारी की थी।
दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे दिन का खेल बंद होने के समय अपनी दूसरी पारी में बिना कोई विकेट खोए 26 रन बनाए । तब सलामी बल्लेबाज रेयन रिकल्टन 25 गेंद खेल कर एक चौके की मदद से 13 और एडन मरक्रम दो चौकों की मदद से 13 और रेयन रिकल्टन एक 23 गेंद खेल कर दो चौके की मदद से 12 रन बनाकर खेल रहे थे। दक्षिण अफ्रीका की कुल बढ़त 314 रन की हो गई और दूसरी पारी में सभी दस विकेट बाकी हैं और उसने दूसरे टेस्ट पर पूरी तरह शिकंजा कस लिया। कोलकाता में भारत से पहला टेस्ट 30 रन से जीत कर दो टेस्ट की सीरीज में 1-0 से आगे चल रहे दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज जीतने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। भारत वाकई सोच रहा होगा कि आखिर कहां क्या गलत हुआ। स्पिनरां की कुछ गेंदे जरूर घूमी अैर अचानक खतरनाक ढंग से उछली। अभी दूसरे टेस्ट में दो दिन का खेल बाकी है। भारत यदि यह टेस्ट हारता तो उसकी यह अपने घर में लगातार पांचवीं टेस्ट हार होगी।
भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपना अर्द्धशतक 85 गेंद खेल एक छक्के और छह चौको की मदद से पूरा किया। भारत ने चायकाल तक अपनी पहली पारी में 36 ओवर में चार विकेट पर 102 रन बनाए थे। भारत ने लंच तक सात विकेट खोकर 174 रन बनाए थे तब वाशिंगटन bOsसुंदर 66 गेंद खेल एक छक्के और एक चौके की मदद से 33 और कुलदीप यादव 82 गेंद खेल कर दो चौकों की मदद से 14 रन बनाकर क्रीज पर थे। वाशिंगटन सुंदर ( 48 रन) लंच के बाद अपने स्कोर में बिना कोई रन जोड़े ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर की ऑफ स्टंप पर बाहर की ओर घूमी गेंद को क्रीज में खड़े खड़े खेलने की कोशिश में स्लिप में एडन मरक्रम को कैच थमा बैठे और भारत ने अपना आठवां विकेट 194 रन पर खो दिया और तब भारत को फॉलोऑन टालने के लिए 96 रन की जरूरत थी। दक्षिण अफ्रीका ने 80 ओवर बाद जब भारत का स्कोर आठ विकेट पर 194 रन था तब दूसरी नई गेंद ली और तब कुलदीप यादव 129 गेंद खेल 19 रन बनाकर क्रीज पर थे। दूसरी नई गेंद से दक्षिण अफ्रीका के लिए तेज गेंदबाज वियान मुल्डर ने गेंदबाजी का आगाज किया। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज ।मार्को येनसन ने दूसरी नई गेंद से पारी के 82 ओवर की आखिरी गेंद उछाल लेती गेंद पर कुलदीप यादव (19 रन, 134 गेंद, तीन चौके) को एडन मरक्रम के हाथों कैच करा कर भारत का स्कोर नौ विकेट पर खो दिया और यह उनका पारी का पांचवां विकेट था। फिर उन्होंने जसप्रीत बुमराह (5 रन, 17 गेंद, एक चौका) को बाउंसर पर विकेटकीपर काइल वेरेनी के हाथों कैच करा कर भारत की पहली पारी समेटी।
लंच के बाद क्रीज पर भारत के दो बाएं हाथ के बल्लेबाजों वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव की मौजूदगी में दक्षिण अफ्रीका के लिए दोऑफ स्पिनर साइमन हार्मर और एडन मरक्रम ने गेंदबाजी का आगाज किया। वाशिंगटन सुंदर ने मैनचेस्टर से पिछले कई टेस्ट मैचों में पांचवें, आठवें, नौवें, आठवें,सातवें, तीसरे, तीसरे , तीसरे और आठवें नंबर पर बल्लेबाजी की।
सोमवार को भी वह आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। जो चार गेंद अचानक से उछली तो वे सुबह पिच पर नमी और टूट फूट के कारण उछली। भारत ने एक समय बना क्षति 65 रन बनाने के बाद गेंदबाजों पर हावी रहने के फेर में विकेट खोए। साइमन हार्मर और केशव महाराज ने बढ़िया गेंदबाजी जरूर की लेकिन इन दोनों को जो विकेट मिले उसमें किस्मत का भी खूब साथ मिला। दक्षिण अफ्रीका के सात फुट के लंबे तेज गेंदबाज मार्को येनसन ने अपनी लंबाई का लाभ उठा अपने तेज उछाल से ध्रुव जुरैल (0 रन,11 गेंद), कप्तान ऋषभ पंत (7 रन, आठ गेंद, एक छक्का), रवींद्र जडेजा (6 रन, 18 गेंद) और नीतिश रेड्डी( 10 रन, 18 गेंद, एक चौका) के रूप में दस रन के भीतर चार विकेट चटका कर भारत के मध्यक्रम को बिखेर दिया। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ( 22 रन, 63 गेंद, दो चौके) दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज की मिडल स्टंप पर पड़ कर तेजी से ऑफ स्टंप की स्पिन लेती गेंद से अपना बल्ला अलग नहीं कर पाए पहली स्लिप में एडन मरक्रम ने उनका कैप लपक कर पारी के 22 वें ओवर में उनकी और यशस्वी जायसवाल की 65 रन की पहले विकेट की भागीदारी को तोड़ा। महाराज की यह अच्छी गेंद जरूर थी लेकिन इस पर वह पैरों का इस्तेमाल करते तो जरूर बेहतर ढंग से खेल सकते थे। यशस्वी जायसवाल (58 रन, 97 गेंद, एकछक्का, सात चौके) ने ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर की ऑफ स्टंप पर पड़ कर बाहर की होती धीमी स्पिन होती गेंद को रक्षात्मक ढंग से खेलने की कोशिश की और अपने लंबे कद का लाभ उठाकर मार्को येनसन ने बैकवर्ड पाइंट पर उनका बढ़िया कैच लपक लिया और भारत ने दूसरा विकेट 33 वें ओवर में 95 रन पर खो दिया। भारत के स्कोर में एक रनही और जुड़ा था कि चायकाल से ठीक पहले तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए साई सुदर्शन (15 रन, 40 गेंद,2 चौके) ने ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर की गेंद को पुल करने की कोशिश की लेकिन रेयन रिकल्टन ने बेहतरीन कैच लपक कर उन्हें पैवेलियन लौटाया। भारत ने एक विकेट पर 95 रन बनाने के दस रन जोड़ कर चार विकेट खो मजबूत शुरुआत का लाभ गंवा दिया। भारत ने चाय से पहले सात जोड़ कर तीन विकेट खोए।
करीब सात फुट लंबे दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज मार्को येनसन ने बरसपाड़ा स्टेडियम की धीमी पर अपनी लंबाई का उठा कर खतरनाक उछाल से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर भारत के अगले चार विकेट लिए लेकर भारत की हालत खस्ता कर दी। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज येनसन की एक तेजी से पटकी ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को ध्रुव जुरैल ( 0 रन,11 गेद) ने पुल करने की कोशिश की और मिडऑन पर केशव महाराज ने उनका बढ़िया कैच लपक कर भारत का स्कोर चार विकेट पर 102 कर दिया। भारत के कप्तान ऋषभ पंत ( 7 रन, गेंद, एक छक्का) ऑफ स्पिन साइमन हार्मर की गेंद पर छक्का जड़ अपना खाता खोलने के बाद मार्को येनसन की गेंद पर क्रीज छोड़ कर आगे उनकी गेंद को उड़ाने निकले गेंद धीमी आई और विकेटकीपर काइल वेरेनी ने उनका कैच लपक कर भारत का स्कोर 38 वे ओवर में पांच विकेट पर 105 कर दिया। काइल वेरेनी इसके साथ टेस्ट क्रिकेट में 100 शिकार लपकने वाला दक्षिण अफ्रीका का छठा विकेटकीपर बन गए। नीतिश रेड्डी (10 रन, 18 गेंद, एक चौका)की शॉर्ट गेंद को रक्षात्मक ढंग से खेलने की कोशिश में शॉर्ट लेग पर मरक्रम को कैच थमा बैठा और भारत ने छठा विकेट 119 पर खो दिया। रवींद्र जडेजा (6 रन, 18 गेंद) के बाउंसर पर अपना बल्ला नहीं अलग कर पाए और गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर एडन मरक्रम के हाथों में जा पहुंची और भारत ने सातवां विकेट 112 रन पर खो दिया। भारत ने दस रन के भीतर ये चार विकेट खोए। येनसन का दूसरा स्पैल रहा 8-1-18-4 ।





